Banda News: बांदा में नौतपा के बीच शीतल जल व छबील कैंप, 5000 राहगीरों को मिली गर्मी से राहत

Banda News: बांदा में फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा नौतपा और भीषण गर्मी के बीच शीतल जल एवं छबील वितरण कैंप लगाया गया, जिसमें 5000 से अधिक राहगीरों को राहत सामग्री वितरित की गई।

Anwar Raza
Published on: 28 May 2026 12:06 PM IST
Banda News
X

Banda News(Photo-Social Media)

Banda News: नौतपा और भीषण गर्मी के दौरान लोगों को हीट वेव और लू से बचाने के उद्देश्य से फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एक दिवसीय शीतल जल एवं छबील वितरण कैंप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी की प्रेरणा से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने किया। इस दौरान एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला, यातायात प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाली देहात थाना प्रभारी सी.पी. तिवारी, टीएसआई त्रिलोकी नाथ पांडेय, एडीएम स्टेनो शाकिर अली तथा पास्को कोर्ट के पेशकार तुलसी दास ने राहगीरों को शीतल जल, पेठा, बिस्किट, शरबत एवं कोल्ड ड्रिंक वितरित किए।

फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के मंडल प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष सुनील सक्सेना ने बताया कि यह कैंप लगातार 27वें दिन आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने तन, मन और धन से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रातः 9 बजे से शुरू हुआ यह सेवा कार्य सायं 4 बजे तक लगातार चलता रहा। इस दौरान लगभग 5000 से अधिक राहगीरों को शीतल जल, पेठा, बिस्किट, शरबत और अन्य राहत सामग्री वितरित की गई।

भीषण गर्मी में मानव सेवा के इस कार्य की स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने सराहना की तथा संगठन के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर संरक्षक रमेश चंद्र चौरसिया, राधेश्याम साहू, राजेश निषाद, अमृत लाल गुप्ता, मोनू गुप्ता, मोहनलाल प्रजापति (पप्पू), दिनेश साहू, गुलाब साहू, दिलीप जड़िया, अजहर खान, सौरभ शर्मा, बबलू साहू, मनोज नामदेव, पत्रकार अवधेश द्विवेदी, अनवर रजा रानू, शिवकुमार बड़कू, गुड्डन खान सहित सैकड़ों लोगों ने जनसेवा और मानव सेवा के इस पुण्य कार्य में अपना योगदान दिया।

Anwar Raza
ABOUT THE AUTHOR

Anwar Raza

Next Story