TRENDING TAGS :
Banda News: शिव कृष्ण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के 2 वर्ष पूरे, मरीजों को मिला निःशुल्क इलाज का लाभ
Banda News: बांदा में शिव कृष्ण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के 2 वर्ष पूरे होने पर विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप, 1000+ मरीजों को मुफ्त जांच व दवाइयों का लाभ।
Banda News(Photo-Social Media)
Banda News: गरीबों की सेवा और निःशुल्क उपचार के लिए पहचाने जाने वाले शिव कृष्ण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक विशाल निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता सिंह एवं अस्पताल के डायरेक्टर अरुणेश सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस निःशुल्क मेडिकल कैंप में जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों मरीज पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।
डॉ. संगीता सिंह ने महिलाओं से संबंधित रोगों की जांच करते हुए लगभग 500 मरीजों को देखा।
डॉ. सोमेश त्रिपाठी, गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ ने करीब 200 मरीजों का उपचार किया।
डॉ. संजय कुमार, लैप्रोस्कोपिक सर्जन ने सर्जरी से संबंधित रोगों के 150 मरीजों को परामर्श दिया।
डॉ. प्रिया दीक्षित, जनरल फिजिशियन एवं साधन रोग विशेषज्ञ और डॉ. दीपिका, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ ने संयुक्त रूप से लगभग 150 मरीजों का इलाज किया। इसके अलावा डॉ. देव, हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं डॉ. संजय कुमार, लैप्रोस्कोपिक जनरल सर्जन ने करीब 250 मरीजों को देखा। इस प्रकार कुल मिलाकर 1000 से अधिक मरीजों ने इस विशाल निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का लाभ उठाया। सभी मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं। इसके साथ ही मरीजों एवं उनके साथ आए तीमारदारों के लिए भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई।
शिव कृष्ण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सरकारी नर्सरी के सामने, नवाब टैंक के पास, नरैनी रोड, बांदा में आयोजित इस शिविर के लिए मरीजों और उनके परिजनों ने डॉ. संगीता सिंह एवं डायरेक्टर अरुणेश सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डायरेक्टर अरुणेश सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहा है। अपनी मातृभूमि में जन्म लेने के कारण यहां के लोगों की सेवा करने का संकल्प उन्होंने लिया। उन्होंने बताया कि बांदा वासियों का प्रेम और विश्वास उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। भविष्य में भी अस्पताल द्वारा समय-समय पर इस तरह के निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।


