TRENDING TAGS :
Barabanki News: इश्कबाज दरोगा लाइन हाजिर, महिला से अश्लील हरकतें
Barabanki News: रामनगर थाने के दरोगा अखिलेश यादव पर महिला से अश्लील हरकत व दबाव बनाने के आरोप, एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने किया लाइन हाजिर, सीओ को सौंपी जांच।
इश्कबाज दरोगा लाइन हाजिर, महिला से अश्लील हरकतें (Photo- Newstrack)
Barabanki News: बाराबंकी जनपद के रामनगर थाने में तैनात जिस दरोगा की इश्कबाजी और हैवानियत ने पुलिस महकमे को शर्मसार कर रखा था आखिरकार उस पर गाज गिर गई है। पीड़ित परिवार की चीख और महिला के सनसनीखेज बयानों का संज्ञान लेते हुए बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने दरोगा अखिलेश यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। वर्दी की धौंस दिखाकर महिला की अस्मत से खिलवाड़ करने की कोशिश करने वाले इस दरोगा के खिलाफ अब विभागीय जांच का शिकंजा और कस गया है।
विदित हो कि रामनगर थाने के दरोगा अखिलेश यादव पर एक पीड़ित महिला ने बेहद गंभीर और रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोप लगाए थे। दरोगा एक पारिवारिक विवाद की जांच के बहाने महिला के संपर्क में आया और फिर उसकी नीयत डोल गई।
महिला का आरोप था कि दरोगा उसे 'स्मार्ट' बताकर पति को छोड़ने और उसके साथ रहने का दबाव बनाता था। इतना ही नहीं दरोगा ने जबरन महिला को अपनी निजी कार में खींचकर अश्लील हरकतें भी की थीं। महिला ने सिसकते हुए अपनी इज्जत की खातिर जो आपबीती सुनाई थी, उसने समाज और प्रशासन दोनों को झकझोर दिया था।
मामला तूल पकड़ते ही और मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत पहुँचने के बाद पुलिस कप्तान अर्पित विजयवर्गीय ने मामले को गंभीरता से लिया। दरोगा की करतूतों से खाकी की हो रही किरकिरी को देखते हुए एसपी ने उसे लाइन हाजिर कर दिया है।
इस पूरे प्रकरण की विस्तृत और निष्पक्ष जांच सीओ रामनगर गरिमा पंत को सौंपी गई है। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि अनुशासनहीनता और अनैतिक कृत्य करने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।


