TRENDING TAGS :
Barabanki News: महिला विरोधी होर्डिंग पर बाराबंकी में बड़ा बवाल, अखिलेश यादव की तस्वीर को लेकर भड़के सपा कार्यकर्ता
Barabanki News: सपा नेताओं का आरोप है कि होर्डिंग में अखिलेश यादव की तस्वीर को भ्रामक और आपत्तिजनक तरीके से पेश किया गया, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।
Barabanki News(Photo-Social Media)
Barabanki News: लखनऊ में स्थिति बाराबंकी शहर में अखिलेश यादव को लेकर एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। जिले में रात के अंधेरे में लगाए गए कथित महिला विरोधी होर्डिंग ने सुबह होते ही सियासी माहौल गर्म कर दिया। इस विवादित पोस्टर को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भयंकर रूप से नाराजगी देखने को मिली। सपा नेताओं का आरोप है कि होर्डिंग में अखिलेश यादव की तस्वीर को भ्रामक और आपत्तिजनक तरीके से पेश किया गया, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।
जानकारी के मुताबिक, यह विवादित होर्डिंग शहर के प्रमुख इलाके में लगाया गया था। सुबह जब स्थानीय लोगों और सपा कार्यकर्ताओं की निगाह इस पर पड़ी तो मामला तेजी से फैल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
आखिर क्यों हुआ होर्डिंग पर विवाद?
विवाद का सबसे बड़ा कारण होर्डिंग में प्रयोग की गई भाषा और तस्वीरों को बताया जा रहा है। सपा नेताओं का कहना है कि पोस्टर में महिलाओं से जुड़ा आपत्तिजनक संदेश दिखाया गया था, साथ ही अखिलेश यादव की तस्वीर को इस तरह जोड़ा गया जिससे यह संदेश गया कि समाजवादी पार्टी महिला विरोधी सोच का समर्थन करती है। इसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं में गुस्सा फैल गया।
सपा समर्थकों का आरोप है कि यह पूरी तरह से राजनीतिक साजिश है, जिसका उद्देश्य पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष की छवि धूमिल करना है। वहीं स्थानीय लोगों का भी कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के विवादित और भड़काऊ पोस्टर लगाने से सामाजिक माहौल खराब होता है।
मौके पर पहुंचे सपा नेता
इस मामले की जानकारी मिलते ही सपा नेता और सभासद अरुण यादव सोनू अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल विवादित होर्डिंग को हटवाया और प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की।
अरुण यादव सोनू ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह की ओछी हरकतें लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर समाजवादी पार्टी की छवि खराब करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। सपा नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन करेंगे।
बता दे, फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर बाराबंकी में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है और प्रशासन भी मामले की जांच में जुट गया है।
छवि धूमिल करने की साजिश
आज सुबह जैसे ही मामला लोगों के संज्ञान में आया, समाजवादी पार्टी के नेता एवं सभासद अरुण यादव सोनू अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने तत्काल विवादित होर्डिंग को हटवाया और इसे समाजवादी पार्टी की छवि धूमिल करने की साजिश बताया।
मामले पर क्या कहा सपा नेता ने ?
सपा नेता अरुण यादव सोनू ने कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस तरह की ओछी और आपत्तिजनक हरकतें लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस तरह की राजनीति को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। मामले को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में रोष बना हुआ है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।


