TRENDING TAGS :
Bareilly News: जंक्शन पर दो घटनाओं से हड़कंप, ट्रेन से गिरकर फार्मासिस्ट की मौत, महिला का शव मिला
Bareilly News: बरेली जंक्शन पर दो अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया। चलती ट्रेन में चढ़ते समय वेटरनरी फार्मासिस्ट की मौत हो गई, जबकि प्लेटफॉर्म पर एक महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस जांच में जुटी है।
Bareilly News(Photo-Social Media)
Bareilly News: बरेली जंक्शन पर सोमवार को हुई दो अलग-अलग घटनाओं ने यात्रियों और रेलवे प्रशासन को झकझोर कर रख दिया। पहली घटना में चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक वेटरनरी फार्मासिस्ट की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में प्लेटफॉर्म नंबर चार पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार प्रयागराज निवासी 52 वर्षीय विजय कुमार अपनी पत्नी अंजना सहाय के साथ इज्जतनगर में पैर की फिजियोथेरेपी कराने आए थे। सोमवार सुबह दोनों त्रिवेणी एक्सप्रेस से प्रयागराज लौटने के लिए बरेली जंक्शन पहुंचे। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। जल्दबाजी में विजय कुमार ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह पटरियों पर गिर गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
वहीं दूसरी घटना में प्लेटफॉर्म नंबर चार पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से यात्रियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत बीमारी के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने और मामले की जांच में जुटी हुई है।


