Bareilly News: तंबाकू निषेध दिवस पर मजदूरों ने ली नशामुक्ति की शपथ, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

Bareilly News: बरेली में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर मजदूरों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में तंबाकू और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

Sunny Goswami
Published on: 31 May 2026 6:06 PM IST
Bareilly News
X

Bareilly News(Photo-Social Media)

Bareilly News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) भारत द्वारा चौपुल रेलवे इंस्टीट्यूट, बरेली के निर्माण स्थल पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मजदूरों को फल, शरबत और कोल्ड ड्रिंक वितरित किए गए तथा तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।

संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने कहा कि 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को तंबाकू और नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि तंबाकू, गुटखा, पान मसाला और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति को गंभीर बीमारियों जैसे मुंह का कैंसर, फेफड़ों के संक्रमण, सांस संबंधी रोगों और अन्य जानलेवा समस्याओं की ओर धकेल देता है। इसका प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरा परिवार आर्थिक और मानसिक संकट का सामना करता है।

राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने कहा कि नशा किसी भी प्रकार का हो, वह अंततः विनाश का कारण बनता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बड़ी तंबाकू कंपनियां अपने व्यावसायिक हितों के लिए भ्रामक प्रचार के माध्यम से लोगों को नशे की ओर आकर्षित करती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य की रक्षा करें और तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट तथा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन न करें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित मजदूरों और संस्थान के पदाधिकारियों ने नशामुक्ति एवं तंबाकू निषेध की शपथ ली। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह, रामकिशोर, जे.आर. गुप्ता, अंजू शुक्ला, सुनीता, संजू ठाकुर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Sunny Goswami
ABOUT THE AUTHOR

Sunny Goswami

Next Story