TRENDING TAGS :
Basti News: बस्ती में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, दो आरोपी गिरफ्तार
Basti News: वाल्टरगंज क्षेत्र में शौच के लिए निकली मासूम को चॉकलेट का लालच देकर दो युवकों ने दुष्कर्म का शिकार बनाया, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
बस्ती में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, दो आरोपी गिरफ्तार (Photo- Newstrack)
Basti News: बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना ने सनसनी फैला दी, दो दरिंदों ने 6 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला, बच्ची की बात सुनकर घर वालों के होश उड़ गए,तत्काल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बता दें वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय मासूम बच्ची शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, दो दरिंदों ने पहले उसे बहला फुसला कर बुलाया जब वह नहीं आई तो चॉकलेट देने के बहाने अपने पास बुलाया गांव में दो शादी थीं तेज आवाज में डीजे बज रहा था, बच्ची जब चॉकलेट के लालच में आई तो उसे उन लोगों ने पकड़ लिया और पास में एक छप्पर में ले जाकर दोनों दरिंदों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
दरिंदों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
किसी तरह बच्ची अपने घर पहुंची तो घर वालों के होश उड़ गए, परिजनों द्वारा तत्काल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, बच्ची ने पूरी आपबीती अपने घर वालों को बताई, जिसके बाद परिजनों को तहरीर पर दोनों दरिंदों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने बताया
सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई की एक बच्ची के साथ दो युवकों द्वारा गलत काम करने का प्रयास किया गया, तत्काल ही फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची, बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर की हालत सामान्य बताई जा रही है, बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, इस मामले में अभियुक्त दीपक और सौरभ को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


