Bhadohi News : गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 शातिरों को गिरफ्तार किया

Bhadohi News : पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 72 किलो गांजा, दो कार सहित अन्य सामान बरामद किया है।

Umesh Singh
Published on: 5 July 2024 9:57 PM IST
Bhadohi News : गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 शातिरों को गिरफ्तार किया
X

Bhadohi News : पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 72 किलो गांजा, दो कार सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक डा. मीनाक्षी कात्यायन ने मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व मादक पदार्थों की बरामदगी तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सभी सम्बंधित को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर के नेतृत्व में थाना गोपीगंज व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गोपीगंज-मिर्जापुर रोड रैपुरी ईट भट्ठा के पास से अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के 6 शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गांजा तस्करों के कब्जे से दो लग्जरी चार पहिया वाहन (हुंडई वरना व स्विफ्ट डिजायर), 72 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 22 लाख रुपए है। पुलिस ने इसके साथ ही 6 मोबाइल फोन, 1 टैबलेट, 5 आधार कार्ड व 1680 रुपए नकद बरामद किया गया है। बरामदशुदा गांजा व तस्करी में प्रयुक्त वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 42 लाख रुपए है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार गांजा तस्कर गिरोह के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।

उड़ीसा से लाते हैं गांजा

गिरफ्तार गांजा तस्करों के अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जांच व आपराधिक इतिहास के संबंध में विस्तृत जानकारी की जा रही है। गिरफ्तारशुदा तस्करों द्वारा बताया गया कि हम लोगों का अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने का नाजायज गिरोह है। हम लोग उड़ीसा के जंगलों से सस्ते दाम पर गांजा खरीद कर चार पहिया वाहनों से चोरी छिपे वाराणसी व आस-पास के जनपदों में महंगे दाम पर गांजा बिक्री का काम करते हैं। गांजा बिक्री से प्राप्त धन को आपस में बांटकर अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं।

Umesh Singh
ABOUT THE AUTHOR

Umesh Singh

Next Story