Hathras News: राजा महेंद्र प्रताप सिंह की 135 वीं जयंती पर मुरसान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

सादाबाद में राजा साहब की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि राजा साहब महान पुरुष थे।

Chandrel Kulshreshtha
Published on: 1 Dec 2021 8:25 PM IST
Hathras News
X

राजा महेंद्र प्रताप सिंह की 135 वीं जयंती के कार्यक्रम की तस्वीर  

Hathras News: जिले में राजा महेंद्र प्रताप सिंह (Raja Mahendra Pratap Singh) की 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर हाथरस के कस्बा मुरसान में गणमान्य नागरिकों और छात्रों की एक रैली निकाली गई। इस रैली में कई झांकियां भी शामिल रहीं।

सादाबाद में राजा साहब की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड (Uttarakhand) की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि राजा साहब महान पुरुष थे। राजा साहब की जयंती मनाने को लेकर उन्होंने कहा कि यह आगे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा देने वाली बात है। राजा साहब दानवीर थे, देश भक्त थे, किस तरह उन्होंने अग्रेजों से देश को आजादी दिलाने के लिए कार्य किए। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तीन सौ से अधिक सीटें आएंगी। यह कार्यक्रम राजा साहब के प्रपोत्र चरत प्रताप सिंह द्वारा आयोजित कराया गया था।

सोशल क्लब मुरसान द्वारा पिछले कई सालों से यह रैली निकाली जाती है। इस बार इस रैली को और भव्य रुप दिया गया है। सोशल क्लब के पदाधिकारी सीबी सिंह ने सरकार की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्रीय लोगों को अच्छा लग रहा है कि सरकार राजा महेंद्र प्रताप सिंह पर कार्य कर रही है। उन्होंने मांग रखी कि हाथरस जिले का नाम राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर रखा जाए। साथ ही सामाजिक विज्ञान की किताबों में एक चैप्टर उनके विषय में रखा जाए। उनके नाम पर एक राजकीय कन्या विद्यालय भी बनाया जाए।

मुरसान में राजा साहब की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री उदयभान सिंह ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप केवल भारत वर्ष के नहीं सम्पूर्ण विश्व के मानवता के प्रेरणास्रोत थे। राजा साहब ने देश को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए अफगान में जाकर सरकार बनाई, आजाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक सेनापति रहे ऐसे प्रेरणा स्रोत को केवल भारत वर्ष से जोड़ना अन्य हो जाएगा। वह तो सम्पूर्ण विश्व की मानवता के प्रेरणास्रोत थे।

आगामी चुनाव पर मंत्री ने कहा कि भारत वर्ष में केवल यहीं एक ही राजनैतिक दल है जिसकी किसी से लड़ाई नहीं हैं। हम इतना मानते है कि हम जो भी राजनीती कर रहे हैं वह राष्ट्र हित, समाज हित और मानवता के हित में कर रहे हैं। सीटों की संख्या के सवाल पर मंत्री ने कहा कि जो आज हैं उससे ज्यादा आएंगी। प्रचंड बहुमत के साथ आएगी। उदयभान सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से जो भी एफिलेटेड है वह कभी भी अपराधी नहीं हो सकता।

Chandrel Kulshreshtha
ABOUT THE AUTHOR

Chandrel Kulshreshtha

Divyanshu Rao
ABOUT THE AUTHOR

Divyanshu Rao

Next Story