जिस आंगन से उठनी थी डोली, वहां सजी बेटी की अर्थी, शादी के चंद घंटों पहले दुल्हन की हुई मौत

Badaun News: इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नूरपुर पिनौनी गांव में रहने वाले दिनेष पाल सिंह की इकलौती बेटी दीक्षा की सोमवार को बारात आनी थी। दीक्षा की शादी मुरादाबाद में तय हुई है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 5 May 2025 12:45 PM IST
badaun news
X

badaun news

Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में उस समय एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जब शादी के चंद घंटों पहले दुल्हन की अचानक मौत हो गयी। घटना के बाद विवाह की खुशियां मातम में बदल गयी। दुल्हन की तबीयत बिगड़ने के बाद कुछ ही पलों में उसकी सांसे थम गयी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं जब यह जानकारी दूल्हा पक्ष के लोगों को हुई तो वहां पर भी मातम जैसा माहौल हो गया।

परिवार में चल रही विवाह की तैयारियां

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नूरपुर पिनौनी गांव में रहने वाले दिनेश पाल सिंह की इकलौती बेटी दीक्षा की सोमवार को बारात आनी थी। दीक्षा की शादी मुरादाबाद में तय हुई है। घर पर जष्न का माहौल था। परिवार और रिश्तेदार खुशियां मना रहे थे। रविवार रात मेहंदी की रस्म के बाद डांस गाना हुआ और फिर सभी रात लगभग 12 बजे सोने के लिए चले गये। परिजनों के मुताबिक देर रात अचानक दीक्षा के पेट में दर्द होने लगा। देखते ही देखते उसकी हालत ज्यादा खराब हो गयीं। उसकी सांसे काफी तेजी से चल रही थी।

आनन-फानन में परिजनों ने गांव में ही रहने वाले एक डॉक्टर को बुलाया। लेकिन जब तब डॉक्टर घर पहुंचते तब तक दीक्षा दम तोड़ चुकी थी। दीक्षा की मौत होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इकलौती बेटी की मौत से दिनेश पाल सिंह और पत्नी सरोज के आंसू नहीं थम रहे थे। दीक्षा चार भाईयों के बीच इकलौती बहन थी। परिवार वालों का कहना है कि दीक्षा को दिल की बीमारी थी। दिल्ली से उसका इलाज चल रहा था। माना जा रहा है कि हार्ट अटैक दीक्षा की मौत हुई है।

शादी को लेकर बेहद खुश थी दीक्षा

दीक्षा अपनी शादी को लेकर बेहद खुश थी। हल्दी और मेहंदी सेरेमनी के दौरान उसने काफी सारी फोटो खिंचवाई थी। विवाह से पहले की रस्मों की तस्वीरें दीक्षा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया था। किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि जिस बेटी को घर से खुशी के आसूं के साथ विदा करना था। उसकी अर्थी पर आंसू बहाने पड़ेंगे।

Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story