TRENDING TAGS :
Bulandshahr News: व्यापारी से 3.7 करोड़ की साइबर ठगी, हुई FIR
Bulandshahr Cyber Fraud Case: बुलंदशहर में डॉक्टर अपॉइंटमेंट लिंक पर क्लिक कर व्यापारी से 3.7 करोड़ की साइबर ठगी, पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।
Bulandshahr Cyber Fraud Case
Bulandshahr News: आपको डॉक्टर को दिखाने के लिए ऑन लाइन अपॉइंटमेंट लेनी है, तो जरा सावधान रहियेगा, कहीं ऐसा न हो कि अपॉइंटमेंट के लिए भेजे गए लिंक पर क्लिक करने के बाद आप साइबर ठगी का शिकार हो जाए, ऐसा ही एक मामला यूपी के बुलंदशहर में प्रकाश में आया है। जहां एक व्यापारी 3.7 करोड़ की ठगी का उस समय शिकार हो गया जब डॉक्टर अपॉइंटमेंट के लिए भेजे गए लिंक पर क्लिक कर बैठा।
अपॉइंटमेंट को भेजे गए लिंक पर किया था क्लिक
दरअसल बुलंदशहर के व्यापारी नितिन अग्रवाल पुत्र अशोक कुमार निवासी बबूपुरा ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई FIR में कहा है कि 30 मई 2026 को डॉक्टर के अपॉइंटमेंट के लिए एक लिंक भेजा गया, जिस पर जैसे ही क्लिक किया तो मोबाइल फोन को अज्ञात हैकर द्वारा हैक कर लिया गया , तीन दिन बाद देर रात को अलग अलग बैंक खातों से 3 करोड़ 70 लाख 15 हजार 366 रुपए अज्ञात साइबर ठग ने उड़ा लिए।
जिसके बाद उन्होंने सुबह जब मैसेज देखे तो बैंक खाते से करोड़ों रुपए की अननोन ट्रांजेक्शन देख व्यापारी और इसके परिवार के होश उड़ गए। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और साइबर ठग का पता लगाने में जुट गई है।
@Shalini Rai


