Bulandshahr News :बुलंदशहर मकान में घुस ट्रक, मकान - 3 कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा सो रहा परिवार

Bulandshahr News : बुलंदशहर में तेज रफ्तार ट्रक मकान में घुसा, तीन कारें क्षतिग्रस्त, घर में सो रहा 17 सदस्यीय परिवार बाल-बाल बचा।

Sandeep Tayal
Published on: 2 Jun 2026 9:53 AM IST
Bulandshahr News :बुलंदशहर मकान में घुस ट्रक, मकान - 3 कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा सो रहा परिवार
X

Bulandshahr News

Bulandshahr News : यूपी के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसा, ट्रक के पहले थार में टक्कर मारी, फिर मकान में घुसा और देखते ही देखते हादसे में कुल 3 कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान मकान में सो रहा परिवार बाल बाल बच गया।

खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव क्षमका में तड़के सुबह एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब एक बेकाबू तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक रिहायशी मकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वहां खड़ी तीन कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में सो रहे दो परिवारों के सभी 17 लोग बाल बाल बच गए।

​जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 3:50 बजे हुआ । मकान मालिक भागेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के वक्त सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। मकान में दो भाइयों का 17 सदस्यीय परिवार रहता हैं, जैसे ही ट्रक ने टक्कर मारी, तेज धमाके जैसी आवाज के साथ पूरा घर हिल गया। सभी लोग घबराकर बाहर भागे, तो देखा कि एक ट्रक उनके घर की दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुस चुका था। हादसे में वैगनआर, सेंट्रो और थार कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। ट्रक को मकान से निकलवाया जा रहा है।

Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

Next Story