TRENDING TAGS :
Bulandshahr News : TMC सांसद सायोनी घोष को धमकी पर बवाल, PM मोदी से पूछा- क्या यही नारी शक्ति वंदन?
Bulandshahr News : बुलंदशहर के भाजपा चेयरमैन के बयान पर सायोनी घोष ने जताई आपत्ति, सोशल मीडिया पर उठाए सवाल।
Sayoni Ghosh controversy
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद की सिकंदराबानगर पालिका के भाजपा के चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित ने दो दिन पूर्व TMC सांसद सियानी घोष का सिर काटने वाले को एक करोड़ रुपए का इनाम देने का खुले आम ऐलान किया था। जिसके बाद TMC सांसद सयोनी घोष ने X पर पोस्ट कर भाजपा नेता के बयान पर आपत्ति जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है कि क्या यही है भाजपा का असली नारी शक्ति वंदन , थी नहीं उन्होंने यूपी और बुलंदशहर पुलिस से भी एक्शन लेने की बात कही है।
TMC सांसद सियानी घोष ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद से नगर पालिका चेयरमैन और BJP नेता ने उनके सिर कटाने (beheading) के लिए 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया है। यह धमकी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और मुख्यधारा के मीडिया में भी रिपोर्ट हुई है।
सायनी घोष ने PM नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, ओम बिरला आदि से सवाल किया कि क्या यह "नारी शक्ति वंदन" की सच्ची तस्वीर है?उन्होंने पश्चिम बंगाल की BJP और सुवेंदु अधिकारी की महिलाओं की सुरक्षा वाली बातों का जिक्र करते हुए विपक्षी महिला सांसद पर धमकी दिए जाने पर सवाल उठाया।सायनी घोष ने वेस्ट बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की।उन्होंने कहा कि वह डरने वाली नहीं हैं और लोकतंत्र में अपनी आवाज बुलंद रखेंगी।


