Bulandshahr News: बुलंदशहर में पत्नी और पिता की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Bulandshahr News: बुलंदशहर में अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।

Sandeep Tayal
Published on: 24 May 2026 2:50 PM IST
Bulandshahr News
X

Bulandshahr News(Photo-Social Media)

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में अवैध संबंधों के शक में पति ने पहले अपनी पत्नी और फिर पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़ पूछताछ शुरू कर दी है।

पत्नी - पिता के अवैध सम्बन्धों के शक में हत्या!

बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव कलंदर निवासी रियाजुद्दीन ने 14 फरवरी 2025 को अपने पुत्र मोमीन का निकाह सना के साथ किया था, 10 दिन पूर्व सना ने एक बच्चे को जन्म दिया था। बताया जाता है कि पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंधों के शक में आज पत्नी से हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मोमीन ने पत्नी सना को गोली मार दी, बेच बचाव को आए पिता रियाजुद्दीन को भी गोली मार दी। आनन फानन में दोनों घायलों को लहूलुहान अवस्था में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद मौके पर पहुंचे SHO रामफल सिंह, CO शोभित कुमार, SP देहात अंतरिक्ष जैन और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले पूछताछ शुरू कर दी है।

Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

Next Story