Jhansi News: आरपी सिंह ने चेताया, श्रमिक जागरूक नहीं हुए तो रेलवे का भी निजीकरण तय

Jhansi News: नार्थ सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज संघ ने रेलवे के निजीकरण किए जाने की जताई आशंका

Gaurav Kushwaha
Published on: 12 Nov 2021 10:58 PM IST
North Central Railway Employees Union
X

नार्थ सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज संघ की बैठक (फोटो-न्यूजट्रैक)

Jhansi News: नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज संघ (North Central Railway Employees Union) के महामंत्री आरपी सिंह ने केंद्र सरकार पर श्रमिकों की जायज मांगों को भी न मानने का आरोप लगाया और कहा कि यदि समय रहते श्रमिक जागरूक नहीं हुए तो वह दिन दूर नहीं जब भारतीय रेल (Indian Rail) भी निजीकरण (privatization) की भेंट चढ़ जाएगी। यह विचार उन्होंने झाँसी में आयोजित मंडलीय परिषद सभा में व्यक्त किए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अभी तक न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त करने के संबंध में कोई कार्यवाही प्रारंभ नहीं की गई है। 1 जनवरी, 2020 से 30 जून, 2021 के बीच का मंहगाई भत्ते के एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। 43600 रुपये से अधिक वेतनमान वाले सभी कर्मचारियों को रात्रि ड्यूटी भत्ते का भुगतान संपूर्ण बकाया राशि सहित कराया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में जारी इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के स्थानांतरण के आदेशों में बिना किसी परिवर्तन के उन कर्मचारियों को कार्यमुक्त किया जाए।

मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने कहा कि कारखाना झाँसी में पदस्थ मुख्य कारखाना प्रबंधक के द्वारा कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष ने मुख्य कारखाना प्रबंधक के खिलाफ आंदोलन की आवश्यकता बताते हुए सभी कर्मचारियों को तैयार रहने के लिए कहा।

मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल ने सभी शाखाओं के सचिव से अपने कार्यक्षेत्र में जाकर श्रमिकों से मिलने और उनकी समस्याओं को लिखकर समाधान कराने पर जोर देते हुए प्रत्येक माह अपनी मासिक रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के लिए कहा।

केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वीजी गौतम ने सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों पर हमला बोला और नये श्रम कानूनों में किये जा रहे परिवर्तनों को श्रमिकों के अधिकारों पर अतिक्रमण बताते हुए भविष्य के लिए खतरनाक बताया।

इस अवसर पर विवेक चढ्ढा, नीलम सिंह, बीके सिंह, संतोष तिवारी, टीपी सिंह के साथ विभिन्न शाखाओं के सचिव इंद्र विजय सिंह, संजीवन राय, संजीव नायक, नीरज दुबे, कामता साहू, विक्रम सिंह, राजेश गुप्ता, अनिल शर्मा बंटू, एस के सक्सेना, प्रेमचंद मीना, राजेश त्रिपाठी, एसके सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह इत्यादि द्वारा अपनी सांगठनिक गतिविधियों एवं लेखा जोखा और समस्याओं को महामंत्री के समक्ष रखा गया। सभा के अंत में मण्डल मीडिया प्रभारी उमर खान ने आभार

एनपीएस रद्द किया जाए: आरपी सिंह

एनसीआरईएस के महामंत्री आरपी सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया है कि 12 घंटे की ड्यूटी खत्म कर 8 घंटे की ड्यूटी लागू की जाए। इसके अलावा लोको पायलट एवं गार्ड को लेवल 6 की जगह लेवल 7 दिया जाए। एनपीएस रद्द करने की भी मांग की गई। रेल कर्मचारियों के माता-पिता को मुफ्त मेडिकल सुविधा और पास की सुविधा देने, महिलाओं की सुविधा के लिए फ्लैक्सी वर्किंग हार्स लागू करने और कार्यस्थल पर टायलेट व ड्रेस चेजिंग रूम की व्यवस्था करने की मांग की है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Gaurav Kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav Kushwaha

Raghvendra Prasad Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story