TRENDING TAGS :
Chandauli News: गरीबो को कंबल वितरित करने पहुंचे सपा सांसद ने बीजेपी पर साधा निशाना
Chandauli News Today: आपको बता दे की प्रति वर्षों की भांति इस वर्ष भी सकलडीहा के सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने अपने विद्यालय पर प्रति क्षेत्र के गरीबों को बंबल वितरण चंदौली के सपा सांसद से कराया।
Chandauli News Today Blanket Distribution Occasion in SP MP Gave Statement on Bharatiya Janata Party
Chandauli News in Hindi: चन्दौली जनपद के कैलावर स्थित श्री खड़ेश्वरी स्वामी संस्थान पर विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव द्वारा कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि चंदौली के सांसद व पूर्व मंत्री बीरेन्द्र सिंह के हाथों से करीब दो हजार असहायों को कम्बल वितरण किया। कंबल वितरण के अवसर पर सपा सांसद ने भारतीय जनता पार्टी पर कम कर निशाना साधा। विधायक सहित अन्य पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओ ने मुख्य अतिथि का स्वागत फूल मालाओं से किया ।
आपको बता दे की प्रति वर्षों की भांति इस वर्ष भी सकलडीहा के सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने अपने विद्यालय पर प्रति क्षेत्र के गरीबों को बंबल वितरण चंदौली के सपा सांसद से कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद व पूर्व मंत्री बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि विधायक जी को बधाई देता हूं। जिन्होंने ऐसे नेक आयोजन किया। गीता में लिखा है कि असहायों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा से नही है। समाजवादी ने हमेशा गांव के बारे में सोच रखी। बाबा साहेब अंबेडकर ने आजाद भारत की जो सपना देखा था वो साकार हुआ।
उन्होंने छुआ छूत को खत्म कर मानवता की सोच रखी थी । समाज मे सबको एक समान, एक समाज का नियम बनाया। बाबा साहेब के बनाये सम्बिधान को भाजपा सरकार खतरे में डाल रही है। किन्तु आपने इस बार 2024 मे लोक सभा के चुनाव में भाजपा को उसकी औकात दिखा दिया। विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि हम अपने बुजुर्गों की सदैव इसी तरह से सेवा करता रहूंगा। क्योंकि इनकी सेवा से बढ़कर कुछ नही है। बाबा साहेब के सम्बिधान को बचाने के लिए हम कुछ भी कर सकते है।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर,विधान सभा अध्यक्ष सुभाष यादव,राजीव सिंह मुन्ना,जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र यादव,भानु यादव,सुनील यादव,गिरजा शंकर पाण्डेय,बृज मोहन मौर्या,जय प्रकाश तिवारी,सुषमा यादव,केशव राजभर,लल्लन सिंह,गायक रामजन्म यादव आदि उपस्थित रहे । संचालन अनिल यादव ने किया ।