TRENDING TAGS :
Chandauli News: आपसी विवाद में युवक ने लहराया असलहा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस कार्रवाई में जुटी
Chandauli News: चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के नैढी गांव में आपसी विवाद के दौरान एक युवक द्वारा असलहा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Chandauli News
Chandauli News: चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के नैढी गांव में आपसी विवाद के दौरान एक युवक द्वारा खुलेआम असलहा लहराने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार नैढी गांव स्थित एक पान की गुमटी पर किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान एक युवक ने कथित तौर पर असलहा निकाल लिया और लोगों के बीच लहराने लगा। अचानक असलहा निकलने से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्थानीय लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। हालांकि घटना के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी युवक की पहचान की गई। इसके बाद बलुआ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सार्वजनिक स्थान पर असलहा लहराकर भय और दहशत का माहौल बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।


