TRENDING TAGS :
Chandauli News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, दानापुर-बेंगलूरु व सरायगढ़-देवघर ट्रेन के फेरे बढ़े।
Chandauli News: रेल यात्रियों को बड़ी राहत, दानापुर-बेंगलूरु स्पेशल और सरायगढ़-देवघर मेमू ट्रेन के फेरे बढ़े, रूट व समय में भी बदलाव।
Chandauli News
Chandauli News: रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दो बड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि (फेरे) को बढ़ाने का फैसला किया है। इसमें दानापुर से बेंगलूरु और सरायगढ़ से देवघर के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए दानापुर-बेंगलूरु स्पेशल ट्रेन के रूट में भी बदलाव किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके। यह दोनों ट्रेनें अब जून और जुलाई के महीने में भी अपनी सेवाएं देती रहेंगी।
दानापुर-बेंगलूरु स्पेशल ट्रेन का नया रूट और समय
दानापुर से बेंगलूरु (SMVB) के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन अब पेरम्बूर-काटापाडी के बजाय गुंटूर-गुत्ती-धर्मवरम-यलहंका के नए रास्ते से चलेगी। गाड़ी संख्या 03251 (दानापुर-बेंगलूरु) यह ट्रेन 1 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक रोजाना दानापुर से दोपहर 15.00 बजे खुलेगी और तीसरे दिन दोपहर 14.30 बजे बेंगलूरु पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03252 (बेंगलूरु-दानापुर) वापसी में यह ट्रेन 3 जून 2026 से 18 जुलाई 2026 तक रोजाना बेंगलूरु से रात 23.50 बजे चलेगी और तीसरे दिन रात 23.55 बजे दानापुर पहुंचेगी। वहीं इस ट्रेन में 2AC के 2, 3AC के 3, स्लीपर क्लास के 10 और जनरल श्रेणी के 7 कोच होंगे।
सरायगढ़-देवघर मेमू स्पेशल के समय में विस्तार
वहीं बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं और आम यात्रियों के लिए सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ मेमू स्पेशल (05573/05574) की अवधि भी बढ़ा दी गई है। यह ट्रेन अब 1 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक रोजाना चलेगी। सरायगढ़ से देवघर (05573), यह ट्रेन रोजाना सुबह 03.05 बजे खुलकर सुपौल (03.38), सहरसा (04.30), खगड़िया (06.00), मुंगेर (06.40) और भागलपुर (08.30) होते हुए सुबह 11.20 बजे देवघर पहुंचेगी। देवघर से सरायगढ़ (05574), वापसी में यह ट्रेन देवघर से सुबह 11.35 बजे खुलकर भागलपुर (14.20), मुंगेर (16.25), खगड़िया (17.50) और सहरसा (20.40) होते हुए रात 22.15 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी।


