TRENDING TAGS :
Chandauli:रोहिताश पाल हत्याकांड: 16 दिन बाद भी शूटर फरार, राष्ट्र उदय पार्टी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
Chandauli News: मुगलसराय के दवा व्यापारी रोहिताश पाल की हत्या के 16 दिन बाद भी शूटरों की गिरफ्तारी न होने पर राष्ट्र उदय पार्टी ने एसपी चंदौली को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई तेज करने की मांग की।
Chandauli News
Chandauli News: चंदौली के मुगलसराय के दवा व्यापारी रोहिताश पाल हत्याकांड को लेकर एक बार फिर चंदौली में बवाल मच गया है। घटना के 16 दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य शूटरों की गिरफ्तारी न होने से लोगों में गहरा आक्रोश है। गुरुवार को राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ एसपी कार्यालय पहुँचे और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगहे को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई तेज करने की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की धीमी कार्यवाही के कारण हत्यारे अब भी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे पीड़ित परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती, तो शायद ऐसी दर्दनाक घटना को टाला जा सकता था।
ज्ञापन में पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने और उन्हें पाँच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग भी की गई।सबसे बड़ा सवाल यह उठाया गया कि साजिशकर्ता भले ही जेल में हों, लेकिन असल हत्यारे अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर क्यों हैं। संगठन ने बताया कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि गंभीर सुरक्षा चूक है। खुलासा किया गया कि रोहिताश पाल ने 24 मार्च को ही संभावित धमकी और खतरे को लेकर पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन उस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिसका परिणाम यह हत्याकांड बना।
राष्ट्र उदय पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर जल्द ही मुख्य शूटर गिरफ्तार नहीं किए गए तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की भी मांग उठाई, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और पूरे मामले की पारदर्शी जांच हो। लोगों ने कहा कि पुलिस की धीमी और ढीली कार्रवाई से अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई नहीं की, तो वे जिले में बड़े स्तर पर विरोध आंदोलन शुरू करेंगे।


