TRENDING TAGS :
Chandauli News: ग्राम सभा की जमीन को अपना बता कर बेच देने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
Chandauli News: ग्राम सभा की जमीन को निजी संपत्ति बताकर बेचने के आरोप से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मामले की जांच और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
Chandauli News(Photo-Social Media)
Chandauli News: चंदौली जनपद के धानापुर क्षेत्र के खड़ान गांव में गांव सभा की पोखरी को निजी भूमि बताकर बेचने का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व प्रधान कमला सिंह द्वारा गांव सभा की पोखरी को अपनी जमीन बताकर भोले-भाले लोगों को बेचने का प्रयास किया जा रहा है।
मामले में लुला पासवान, दशमी पासवान, बहादुर पासवान, छोटे लाल गुप्ता समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित भूमि वर्षों से गांव सभा की पोखरी के रूप में दर्ज है तथा गांव के सार्वजनिक उपयोग में रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गरीब और अनपढ़ लोगों को गुमराह कर जमीन की खरीद-बिक्री कराई जा रही है। उन्होंने राजस्व विभाग से तत्काल पैमाइश कराकर जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
खड़ान के समाजसेवी प्रेम सिंह ने कहा कि यदि जांच में सरकारी भूमि की अवैध बिक्री की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव सभा की जमीन और पोखरी जैसी सार्वजनिक संपत्तियों को बचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
मामले को लेकर गांव में चर्चा और नाराजगी का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
इस संबंध में उप जिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर ने बताया की मामले की जांच की जारही है जो लोग उसमें दोषी पाये जाएं जाने पर कार्यवाही की जाएगी।


