टोटी चोरी का नाम आते ही मुस्कुराए योगी, गूंजी तालियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित ’एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण महाअभियान में शिरकत की। यहां उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभा को संबोधित किया।

Alakha Singh
Published on: 5 Jun 2026 7:02 PM IST
yogi adityanath in lucknow
X

yogi adityanath in lucknow

विश्व पर्यावरण दिवस और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित ’एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण महाअभियान में शिरकत की। यहां उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभा को संबोधित किया। लेकिन इसी संबोधन में कुछ ऐसा खुशनुमा अंदाज भी देखने को मिला जिससे लोगों के चेहरे पर मुस्कान छा गई और पूरी सभा में तालियां गूंज उठीं। इतना ही नहीं योगी आदित्यनाथ खुद भी मुस्कराने लगे।

दरअसल मामला यह है कि पर्यावरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी लोगों को संबोधित कर रहे थ। जल सरक्षण, पर्यावरण को लेकर लोगों को पांच संकल्प दिलाते हुए कहा, हम देखते हैं, ’हमने हर घर नल योजना को आगे बढ़ाया पता लगा कोई टोंटी चोरी कर रहा है, कोई..... ’ इतना बोलते सबके चेहरे पर मुस्कान छा गई, योगीजी खुद भी मुस्कुराने लगे और महौल तालियां से गूंज उठा। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इशारों ही इशारों में विपक्ष पर निशाना साधा और सरकार की हर घर नल का जल योजना जिक्र करते हुए कहा कि हर घर नल योजना में नल लगाए गए हैं, उनकी कोई टोटी ही खोल ले जा रहा है। कोई अन्य प्रकार से नुकसान कर रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। हमारा दायित्व बनता है कि कोई व्यक्ति चोरी कर रहा है तो उसको टोकें। कोई व्यक्ति टोंटी खोलकर जा रहा है। उसके ऐसे ही खोल दे रहा है, बंद नहीं कर रहा है, उसको भी रोकें। इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक को भी पूरी तरह से रोकना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार का संकल्प दोहराया और बताया कि पिछले नौ वर्षों के कार्यकाल में अब तक 242 करोड़ पौधों को लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि जननी और जन्मभूमि के प्रति कृतज्ञता हर नागरिक का दायित्व है। पर्यावरण की रक्षा करना हमारे सर्वोच्च दायित्वों में से एक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करने के लिए बड़े पैमाने पर पेड़ लगाना होगा।

आपको बता दें कि विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम के मौके पर देश व प्रदेशभर में वृक्षारोपण से जुड़े तमाम कार्यक्रम में आयोजि किए गए हैं जहां सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों को भागीदारी बढ़ चढ़कर देखने को मिली है।

पीएम मोदी ने शुरू किया था एक पेड़ मां के नाम अभियान

उल्लेखनीय है कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमं़त्री नरेंद्र मोदी ने 5 जून 2024 को शुरू किया था जिसमें देशवासियों से पेड़ लगाने की अपील की गई थी। तब से हर साल भाजपा शासित राज्यों में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम 5 जून को पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनितिक हलकों में गहमा गहमी शुरू हो गयी है। भाजपा की तरह विपक्ष भी अपने विरोधियों पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

Alakha Singh is a journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story