Lucknow News: ऐशबाग ईदगाह में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज़, अमन और भाईचारे की मांगी दुआ

Lucknow News: लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में ईद-उल-अजहा का पर्व धार्मिक उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। नमाज़ियों ने अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी, जबकि सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम भी किए गए थे।

Ashutosh Tripathi
Published on: 28 May 2026 11:18 AM IST
Lucknow News: ऐशबाग ईदगाह में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज़, अमन और भाईचारे की मांगी दुआ
X

Lucknow News: लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे धार्मिक उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग ईदगाह पहुंचने लगे थे। नमाज़ियों ने नए कपड़े पहनकर और एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हुए ईदगाह में नमाज़ अदा की। नमाज़ के दौरान पूरे क्षेत्र में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई।

ईदगाह परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही मौके पर मौजूद रहे। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आसपास के इलाकों में विशेष इंतज़ाम किए गए थे। नमाज़ के दौरान लोगों ने देश में शांति और तरक्की के लिए दुआ की।

मौलाना ख़ालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि कुर्बानी के महत्व को बताते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देती है। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ईदगाह के बाहर मेले जैसा माहौल दिखाई दिया। कई जगहों पर सेवइयों, मिठाइयों और खाने-पीने की दुकानों पर भीड़ नजर आई। परिवारों ने एक-दूसरे के घर जाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story