Election Results Etawah: अखिलेश यादव के चचेरे भाइयों ने नवीन मंडी गेट पर डाला डेरा

Election Results Etawah: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद प्रदेश भर के सपा नेता कार्यकर्ता ईवीएम की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर आये है।

Uvaish Choudhari
Published on: 9 March 2022 2:34 PM IST (Updated on: 9 March 2022 2:40 PM IST)
Abhishek Yadav
X

अभिषेक यादव नवीन मंडी गेट पर डाला डेरा (फोटो : सोशल मीडिया )

Etawah News: इटावा ईवीएम (EVM) की सुरक्षा को लेकर सपाइयों (Samajwadi Party) ने सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी के वाहनों की चेकिंग (vehicle checking) की। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)के चचेरे भाई अभिषेक यादव मंडी गेट पर बैठ गए। सैंकड़ो सपा कार्यकर्ताओं ने डेरा डालते हुए ढ़ोलक, मंजीरा, फाग गाकर नारेबाजी की । वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने मंडी गेट पर बिना पास वाले व्यक्तियों को जाने से रोका।

इटावा बीते मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद प्रदेश भर के सपा नेता कार्यकर्ता ईवीएम की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर आगये है। इसी के चलते इटावा की नवीन मंडी के गेट पर सैकड़ों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर डेरा डाल लिया है। कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश यादव के चचेरे भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव (Gopal Yadav)के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता डेरा डाल कर बैठ गए हैं। साथ ही ढोलक मजीरा के साथ नारेबाजी और फ़ाग और गाना गा रहे हैं। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को जैसे ही मामले की सूचना लगी वैसे ही एडीएम जय प्रकाश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी कपिल देव सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार, सहित भारी तादात में पुलिस फोर्स सुरक्षा की दृष्टि से वहां पहुंच गया। कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों सहित कर्मियों को गेट के अंदर जाने से रोक रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट व एसपी सिटी की गाड़ियों को भी चेक किया है।

अखिलेश यादव के चचेरे भाइयों ने डाला डेरा (फोटो : सोशल मीडिया )

भाजपा और उनके अधिकारियों की मंशा ठीक नहीं

इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा उत्तर प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए पूरी तरह मतदान किया। लेकिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ईवीएम बदली जा रही हैं। बैलेट पेपर पकड़े जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी और उनके अधिकारियों की मंशा ठीक नहीं लग रही थी। इसलिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के आह्वान पर सपा कार्यकर्ता, नेता मंडी गेट पर मौजूद हैं। और लोकतंत्र को बचाने के लिए लोकतंत्र मजबूत करने के लिए मतगणना तक यहां मुस्तेद रहेंगे। हालांकि इटावा में ऐसा कुछ सामने नही आया अगर ऐसा कुछ हुआ तो हम सभी तैयार है। हर तरह से सक्षम हैं। प्रशासन और भाजपा लोगों से निपटने के लिए।

आगे अभिषेक यादव ने कहा हमें भरोसा है। जिस दिन परिणाम आएंगे उस दिन इटावा की तीनों सीट और उत्तरप्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृव में सपा की सरकार बनेगी। यह लड़ाई हम लोग दोबारा अपनी आजादी की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह भाजपा के लोग देश के किसानों, गरीबों, नौजवानों को अमीरों का गुलाम बनाना चाहते हैं। उसकी लड़ाई हम सभी समाजवादी साथी लड़ रहे हैं। इस चुनाव में प्रदेश की जनता ने बहुत बड़े पैमाने पर सपा का साथ दिया है। पश्चिम से लेकर पूरव तक भाजपा का सफाया होगया है।

अखिलेश यादव के चचेरे भाइयों ने समर्थकों के साथ डाला डेरा (फोटो : सोशल मीडिया )

मतगणना स्थल के गेट के बाहर बैठे सपाई

वहीं मंडी गेट पर पहुंचे एडीएम जय प्रकाश सिंह ने बताया कि सपा कार्यकर्ताओं के मन में किसी प्रकार का संशय हैं। जिस कारण मतगणना स्थल के बहार गेट पर वह बैठे हैं। इसलिए सुरक्षा और लॉ एंड ऑर्डर बनाये रखने के लिए गेट के पास पुलिस फोर्स तैनात किया गया हैं। स्ट्रांग रूम कड़े सुरक्षा घेरे में है। सपा कार्यकर्ताओं से बात की जा रही हैं।

Uvaish Choudhari
ABOUT THE AUTHOR

Uvaish Choudhari

Monika
ABOUT THE AUTHOR

Monika

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story