Etah News: वेटलैंड संरक्षण को लेकर सक्रिय हुआ प्रशासन, डीएम ने मलावन क्षेत्र का किया निरीक्षण

Etah News: मलावन क्षेत्र में वेटलैंड संरक्षण को लेकर प्रशासन की सक्रियता बढ़ी। डीएम के निरीक्षण, पर्यावरणीय महत्व, स्थानीय चुनौतियों और संरक्षण की रणनीतियों पर विस्तृत रिपोर्ट।

Sunil Mishra
Published on: 4 Jun 2026 11:40 AM IST
Etah News
X

Etah News(Photo-Social Media)

Etah News: पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में जिला प्रशासन ने वेटलैंड क्षेत्रों के विकास और संरक्षण पर गंभीरता दिखानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन और सामाजिक वानिकी विभाग के अधिकारियों के साथ मलावन पावर प्लांट के पास स्थित करीब 21.665 हेक्टेयर वेटलैंड भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वेटलैंड क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, प्राकृतिक संरचना और जैव विविधता से जुड़े पहलुओं का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस क्षेत्र के प्राकृतिक स्वरूप से छेड़छाड़ किए बिना इसे पर्यावरणीय दृष्टि से विकसित किया जाए, ताकि यह क्षेत्र भविष्य में प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता संरक्षण का मॉडल बन सके।

डीएम ने सामाजिक वानिकी विभाग को वेटलैंड के आसपास और किनारों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को जोड़ा जाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और सहभागिता का अवसर भी मिल सके।

निरीक्षण के दौरान यह भी कहा गया कि वेटलैंड क्षेत्र भू-जल संरक्षण, जल संचयन और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

ऐसे में इनके संरक्षण के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना जरूरी है। प्रशासन ने स्थानीय प्रजातियों के पौधों के रोपण और हरित क्षेत्र बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उप जिलाधिकारी सदर और तहसीलदार को क्षेत्र के संरक्षण और रखरखाव के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों का मानना है कि यदि योजनाएं धरातल पर उतरीं तो यह क्षेत्र पर्यावरण संरक्षण का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बन सकता है।

Sunil Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Mishra

Next Story