Etah News: एटा में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत, दवा लेकर लौट रहे थे घर

Etah News: एटा के जलेसर में हाथरस से लौट रहे दो सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। दोनों की मौत, पुलिस सीसीटीवी से जांच में जुटी।

Sunil Mishraa
Published on: 22 Feb 2026 6:43 PM IST
Etah NewsEtah News
X

Etah News(Photo-Social Media)

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई हाथरस से दवा लेकर अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, दोनों भाई दवा लेने के लिए बाइक से हाथरस गए थे। वापस लौटते समय जलेसर क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद दोनों भाई सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे। राहगीरों ने घटना की सूचना तुरंत जलेसर थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतकों के भाई सुरेंद्र ने बताया कि दोनों साथ में दवा लेने गए थे और घर लौटते समय यह हादसा हो गया।

जलेसर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी वाहन चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Sunil Mishraa
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Mishraa

Next Story