Etah News: एटा में यश योग सेवा समिति का होली मिलन समारोह, सुंदरकांड पाठ से गूंजा शहीद पार्क

Etah News: एटा के शहीद पार्क में यश योग सेवा समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा से भक्तिमय माहौल, प्रसाद वितरण और सामूहिक आरती।

Sunil Mishraa
Published on: 6 March 2026 4:42 PM IST
Etah News
X

Etah News(Photo-Social Media)

Etah News: जनपद मुख्यालय स्थित शहीद पार्क में शुक्रवार सुबह धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला। यहां यश योग सेवा समिति, एटा के तत्वावधान में प्रातः 6:30 बजे से सुंदरकांड पाठ और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर शामिल हुए और पूरे पार्क में भक्ति का वातावरण बन गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम के दरबार और बजरंगबली हनुमान जी की मूर्तियों का सुंदर श्रृंगार कर पूजा-अर्चना से की गई। इसके बाद सामूहिक रूप से रामायण के सुंदरकांड का पाठ प्रारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने दोहा, चौपाई और सोरठा का सामूहिक पाठ किया, जिससे पूरा शहीद पार्क भक्ति रस में डूब गया। सुंदरकांड की चौपाइयों की गूंज से पार्क का वातावरण अत्यंत आध्यात्मिक और आनंदमय हो गया।

सुबह टहलने आए लोग भी इस आयोजन से प्रभावित हुए और सुंदरकांड की चौपाइयों के साथ भक्ति भाव में झूमते नजर आए। इसके साथ ही हनुमान चालीसा, हनुमान अष्टक और भगवान श्रीराम की आरती का सामूहिक गायन किया गया, जिसने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद के रूप में केला, बूंदी, फल और मिठाइयों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर नीमा संस्था, मॉर्निंग क्लब, यश संस्कार सत्संग शाखा श्याम बिहार कॉलोनी की महिला प्रभारी नीलम यादव, पुरुष सत्संग प्रभारी रघुराज बघेल, ममता यादव, मुन्नी देवी, शशी जौहरी, सुनीता गोस्वामी, आशू वार्ष्णेय, मंजू वार्ष्णेय, सुनीता गुप्ता, परमेश्वरी दयाल गुप्ता, निशा चौहान, सरला देवी, रानी वार्ष्णेय, प्रीति वार्ष्णेय, उमा चौहान, दिनेश बंधु, रामनाथ, तेजवीर सिंह, सुबोध वार्ष्णेय, ऊषा चौहान, लता सिकरवार, मुकेश वार्ष्णेय, गौतम वार्ष्णेय, कुलदीप वार्ष्णेय, शिवेंद्र राठौर, मोहिनी यादव, रामबाबू यादव, सुरेश चंद्र यादव, राजीव गुप्ता, भावना सिंह, स्नेह लता चौहान और अनुग्रह शंकर मिश्र सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप शर्मा ने किया और उनके नेतृत्व में सुंदरकांड का पाठ अत्यंत सुंदर व प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश साझा किया।

Sunil Mishraa
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Mishraa

Next Story