Etah News: रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में युवक की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Etah News: एटा में रोडवेज बस और बाइक की भीषण टक्कर में युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पढ़ें पूरी खबर।

Sunil Mishra
Published on: 29 May 2026 9:35 AM IST
Etah News
X

Etah News(Photo-Social Media)

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के अवागढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार नव युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार यह हादसा थाना अवागढ़ क्षेत्र के नगला माधव चौराहे के पास स्थित राजा ढावे के पास हुआ, जहां बरेली डिपो की एक रोडवेज बस और एक बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई।

मृतक की पहचान नगला माधव निवासी माधव बघेल पुत्र प्रताप सिंह बघेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 18 वर्ष के आसपास थी। वहीं युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने भी घटना पर दुख जताया।

वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर अवागढ़ नमस्ते प्रभारी निरीक्षण अखिलेश दीक्षित पुलिस वल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Sunil Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Mishra

Next Story