Etah News: एटा में राशन घोटाले का आरोप, कोटेदारों पर अभद्रता का मामला

Etah News: एटा के दो गांवों में राशन कम देने और अभद्रता के आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू की, ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त।

Shashi kant gautam
Published on: 7 April 2026 8:35 PM IST
Allegations of ration scam in ETA, case of rudeness on cootagers
X

एटा में राशन घोटाले का आरोप, कोटेदारों पर अभद्रता का मामला (Photo- Newstrack)

Etah News: एटा जनपद के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज विकास खंड के ग्राम बिल्सड़ पुवायां में व जलेसर के ग्राम गोपाल पर मैं राशन डीलरों की गुडई व अभद्रता का मामला सामने आया है तथा वीडियो भी वायरल हो रहा है। ऐसा ही मामला आज गाँव विल्सड में घटा जिसमें राशन वितरण को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि कोटेदार द्वारा कम राशन देने पर आपत्ति जताने पर उपभोक्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक उपभोक्ता ने अपने चार यूनिट के आधार पर 20 किलोग्राम खाद्यान्न की मांग की, जबकि उसे मात्र 17.700 किलोग्राम राशन ही दिया गया। निर्धारित मात्रा से कम राशन मिलने पर उपभोक्ता ने जब इसका विरोध किया, तो कोटेदार सदा नंद से उसकी कहासुनी हो गई।

आरोप है कि विवाद के दौरान कोटेदार ने उपभोक्ता के साथ गाली-गलौज की और उसे दौड़ाकर धमकाने का प्रयास किया। घटना का किसी व्यक्ति द्वारा वीडियो बना लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और कार्रवाई की मांग उठने लगी है।



मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने संज्ञान लिया है। संबंधित अधिकारियों उप जिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि राशन वितरण में अनियमितताओं की शिकायत पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन इस तरह की अभद्रता की घटना से लोगों में असंतोष और बढ़ गया है। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता ने बताया अभी तक वीडियो मेरे संज्ञान में नहीं आया है कल मौके पर टीम भेज कर कार्यवाही की जाएगी।

वहीं दूसरी घटना जलेसर तहसील क्षेत्र के ग्राम गोपाल पुर की है जहां 28 मार्च को राशनडीलर रामवीर ने अंगूठा तो लगवा लिया लेकिन राशन नहीं दिया और घटना की शिकायत की ग्रामीणों ने एस डीएम भावना विमल से तहसील दिवस व आज एटा मुख्यालय आकर जिला पूर्ति अधिकारी से मिल कर शिकायत की है आरोप है कि डीलर 20 किलो राशन के स्थान पर 8 किलो राशन देता है।

दोनों भ्रष्टाचार की घटनाओ में जनता को कार्यवाही का इंतजार है।

Shashi kant gautam
ABOUT THE AUTHOR

Shashi kant gautam

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story