Etah News: एटा में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा शुरू: 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

Etah News: उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा शनिवार को जिले के 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई।

Sunil Mishraa
Published on: 14 March 2026 12:29 PM IST
Etah News
X

Etah News

Eath News: एटा उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा शनिवार को जिले के 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को दो दिनों तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात पुलिस की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। पुलिस ने परीक्षा केंद्रों की जानकारी देने के लिए क्यूआर कोड जारी किए हैं। क्यूआर कोड स्कैन करते ही अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्र की लोकेशन और अन्य आवश्यक जानकारी आसानी से मिल रही है, जिससे वे समय से परीक्षा केंद्र तक पहुंच पा रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिले भर में 229 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है, जो पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। एसएसपी श्याम नारायण सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निर्देशन में पूरे जिले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष योजना लागू की गई है। परीक्षा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

जिले में बनाए गए प्रमुख परीक्षा केंद्रों में अभिनाशी सहाय इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज, जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शांति नगर, महारानी लक्ष्मी बाई बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लालपुर, प्रिंटिस बालिका इंटर कॉलेज गांधी मार्केट, रोहनलाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कॉलेज, वाष्णेय इंटर कॉलेज और श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज शामिल हैं। परीक्षा में शामिल होने भ्रमण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह नेअपनी टीम के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश का कहना है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की एन्ट्री करा दी गयी है कही पर कोई भीड़ व अव्यवस्था नहीं है शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा प्रारंभ हो गई है। किसी भी परीक्षा केन्द्र पर नकल या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sunil Mishraa
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Mishraa

Next Story