TRENDING TAGS :
Etah News: विश्व पर्यावरण दिवस पर एटा में वृक्षारोपण, नेताओं-अफसरों ने लगाए पौधे
Etah News: एटा में विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत भूपेंद्र चौधरी, डीएम अरविंद कुमार और एसएसपी डॉ. इलामारन ने वृक्षारोपण किया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर एटा में वृक्षारोपण, नेताओं-अफसरों ने लगाए पौधे (Photo- Newstrack)
Etah News: विश्व पर्यावरण दिवस के विशेष अवसर पर आज जनपद एटा में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों ही गलियारों से बढ़-चढ़कर भागीदारी देखने को मिली।
आज 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने की वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर एटा पहुंचे। यहाँ उन्होंने पार्टी कार्यालय में 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। भूपेंद्र चौधरी ने जानकारी दी कि सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा 15 दिवसीय पखवाड़ा मना रही है। पर्यावरण दिवस के मौके पर पूरे उत्तर प्रदेश में 8 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। यह वृक्षारोपण राज्य के सभी नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों और 826 ब्लॉक क्षेत्रों में किया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 21 जून तक भाजपा स्वास्थ्य मेले, जनप्रतिनिधियों की पदयात्राएं और जन चौपाल के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाएगी, जिसमें योगी सरकार के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड भी जनता के सामने रखा जाएगा
उन्होंने इस दौरान विपक्ष पर साधा निशाना कार्यक्रम के दौरान भूपेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं। वहीं, राहुल गांधी के आपातकाल वाले बयान पर तीखा पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि आपातकाल का असली अनुभव कांग्रेस पार्टी का रहा है। कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र को कुचलने और कलंकित करने का काम किया है, जबकि लाखों लोगों ने लोकतंत्र बचाने के लिए संघर्ष किया और जेल गए।
इसी क्रम में पुलिस लाइन में एसएसपी ने वृक्षारोपण किया
दूसरी तरफ, प्रशासनिक स्तर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार ने कलैक्द्रेट पर वृक्षारोपण किया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एटा डॉ. इलामारन जी द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया। इसके बाद "विश्व पर्यावरण दिवस" के अवसर पर एसएसपी डॉ. इलामारन एवं क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने पुलिस लाइन परिसर में विधि-विधान से वृक्षारोपण किया।
इस मौके पर एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से रिक्त स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने पर्यावरण के संतुलन पर जोर देते हुए कहा:
-"वृक्ष हमारे पर्यावरण को संतुलित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। धरती को हरा-भरा रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।"
-पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया विभिन्न स्कूलों नगर पालिका क्षेत्र में शहरों में पेड़ लगाई गई तथा आम जनमानस ने भी एक पेड़ मां के नाम लगाकर उक्त वृक्षारोपण के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।


