Etawah News: कातिल बहू ने रची मौत की खौफनाक कहानी, 10 दिन बाद मरा मिला जेठ

Etawah News: बहू पूनम ने अपने प्रेमी गुड्डू के साथ मिलकर षडयंत्र रचकर जेठ विजेन्द्र की गला दबाकर हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पूनम व गुड्डू कठेरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Uvaish Choudhari
Published on: 13 March 2022 8:38 PM IST (Updated on: 13 March 2022 9:01 PM IST)
Etawah News younger brother wife killed jeth together with lover for land in Etawah
X

पकड़े गए आरोपी पुलिस के साथ। 

Etawah News: जनपद के थाना चौबिया (Thana Chaubia) में मृतक विजेंद्र के भाई रामप्रताप पुत्र स्व दयाराम ने 2 मार्च को पुलिस को अपने भाई के गुम होने की सूचना दी गई। सूचना के आधार पर थाना चौबिया पर गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश कर रही थी। इसी के चलते बीते शनिवार को औरैया जिले (Auraiya District) के डीसीआर के जरिये अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। शव की पहचान थाना चौबिया क्षेत्र (Thana Chaubia) से गुमशुदा विजेन्द्र के रुप में हुई थी।

शव मिलने के बाद मृतक के भाई रामप्रताप की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना चौबिया (Thana Chaubia) पर पूनम पत्नी विशेष कुमार व गुड्डू कठेरिया पुत्र बृजेन्द्र कुमार के खिलाफ षडयंत्र रचकर हत्त्या का मामला दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी पूनम व गुड्डू कठेरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने मामले का किया खुलासा

सीओ सैफई विजय सिंह (CO Saifai Vijay Singh) के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में बताया गया कि मृतक विजेन्द्र के नाम 18 वीघा जमीन थी। 22 फरवरी को आरोपी पूनम द्वारा अपने पुत्र का गोदनामा मृतक विजेन्द्र को किया था, जिस पर पूनम द्वारा मृतक जेठ पर दबाव बनाया जा रहा था कि बेटे के नाम 18 बीघा जमीन कर दी जाए, जिसके बाद में मृतक विजेंद्र ने गोदनामा व जमीन देने की मना कर दिया गया।

प्रेमी के साथ मिलकर रचा षडयंत्र

इस बात से नाराज पूनम द्वारा अपने प्रेमी गुड्डू के साथ मिलकर षडयंत्र रचकर योजनाबद्ध तरीके से मृतक को अपने कमरे पर बुलाकर शराब पिलाई और नशे की हालात में अभियुक्त गुड्डू कठेरिया द्वारा मृतक विजेन्द्र को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर बहेड़ा रोड़ महेवा भुवनी नहर के किनारे ले जाकर गला दबाकर हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Uvaish Choudhari
ABOUT THE AUTHOR

Uvaish Choudhari

Deepak Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Deepak Kumar

Next Story