Etawah News: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल बरामद

Etawah News: इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग कर युवक को घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Ashraf Ansari
Published on: 29 May 2026 5:37 PM IST
Etawah News: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल बरामद
X

Etawah News

Etawah News: इटावा जिले के थाना चौबिया क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग कर युवक को घायल करने के मामले में इटावा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लाइसेंसी 0.32 बोर पिस्टल और उसका मूल शस्त्र लाइसेंस भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को थाना चौबिया पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मूंज में हुई हर्ष फायरिंग की घटना में वांछित दो आरोपी रैपुरा भट्टा तिराहे के पास ग्राम मूंज जाने वाले मार्ग पर मौजूद हैं और कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रमन कुमार (39 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मान सिंह निवासी ग्राम मूंज, थाना चौबिया, जनपद इटावा तथा अंशुल (19 वर्ष) पुत्र कमलेश निवासी कंचन पार्क, थाना लोनी देहात, जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक लाइसेंसी 0.32 बोर पिस्टल और उसका मूल लाइसेंस बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 7 मई 2026 को थाना चौबिया क्षेत्र के एक शादी समारोह में उन्होंने हर्ष फायरिंग की थी। फायरिंग के दौरान चली गोली गौरव कुमार के दाहिने हाथ में लग गई थी, जिससे वह घायल हो गया था। घटना के बाद से दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।इस मामले में थाना चौबिया में मु.अ.सं. 70/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/27/30 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि ऐसे मामलों में आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

Next Story