EX UP DGP: मुकुल गोयल पर भाजपा विधायक हत्याकांड के दौरान लगा था आरोप, अब योगी सरकार का एक्शन

UP DGP Mukul Goyal Removed: भाजपा नेता की शिकायत पर विधायक की हत्या मामले को संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बुधवार को एक सख्त फैसला लेते हुए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल को पद से हटा दिया।

Krishna Chaudhary
Published on: 12 May 2022 10:35 AM IST (Updated on: 12 May 2022 10:35 AM IST)
EX UP DGP Connection of DGP Mukul Goyal to BJP MLA murder case
X

EX UP DGP Connection of DGP Mukul Goyal to BJP MLA murder case

EX UP DGP Mukul Goyal: योगी सरकार में दुबारा सत्ता में आते ही कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही से कोई गुरेज नहीं है। योगी सरकार सत्ता सम्हालते ही चुनाव के दौरान मीडिया द्वारा व जमीनी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अधिकारियों पर जो आरोप लगाये थे और कार्यकर्त्ता की सुनवाई शासन में नहीं हो रही थी। दुबारा सरकार बनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको गंभीरता से लिया और शासन में बैठे उच्च अधिकारियों को निर्देश दिया। कार्यकर्त्ता और जनता की बात को अधिकारी प्राथमिकता पर लें और दुबारा सत्ता में लौटते ही योगी सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त दर्जनों अधिकारियों को निलंबित किया है। इसी कर्म में भाजपा नेता की शिकायत पर विधायक की हत्या मामले को संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बुधवार को एक सख्त फैसला लेते हुए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल को पद से हटा (UP DGP Mukul Goyal Removed) दिया।

क्या था मुकुल गोयल का मामला

साल 2000 में जब गोयल सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे, तब भाजपा नेता निर्भय पाल सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को लेकर उनपर आरोप लगा था कि भाजपा नेता ने अपने जान के खतरे का अंदेशा जताते हुए मदद मांगी थी, लेकिन पुलिस हिफाजत के लिए कुछ नहीं कर सकी। इसके बाद मुकुल गोयल को सस्पेंड कर दिया गया था।

मुकुल गोयल का पहले भी इन विवादों से रहा नाता(IPS Mukul Goyal Controversy)

मुकुल गोयल की कार्यशैली पर पहली बार सवाल नहीं उठे थें इसके पहले भी जब प्रदेश में मुलायम सिंह की सरकार थी तब भी इनका नाम पुलिस भर्ती घोटाले में आ चुका था। इसके बाद 2013 में भी उन्हे अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के पद से हटाया गया था।

पिछले साल हितेश चन्द्र अवस्थी के रिटायर होने के बाद जून में 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी मुकुल गोयल को उत्तर प्रदेश का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एडीजी ऑपरेशन, बीएसएफ के पद पर तैनात थे। मुकुल गोयल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर वर्ष 2007 में डीआइजी के पद पर तैनात रहते हुए गए थे और एडीजी बनने के बाद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दोबारा वर्ष 2016 में गए थें। जहां वह जुलाई 2017 में एडीजी बन गए थे।

Krishna Chaudhary
ABOUT THE AUTHOR

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary having four year experience of working in different positions during his Journalism. Having Expertise to create content in Politics, Crime, National and International Affiars.

Praveen Singh
ABOUT THE AUTHOR

Praveen Singh

Journalist (Director) - Newstrack, I Praveen Singh Director of online Website newstrack.com. My venture of Newstrack India Pvt Ltd.

Next Story