Fatehpur News: फतेहपुर में 5 सॉल्वर गिरफ्तार, नकल पर फिर उठे सवाल

Fatehpur News: एक ही परीक्षा केंद्र पर दूसरे की जगह दे रहे थे परीक्षा, सचल दल की छापेमारी में पकड़े गए 5 सॉल्वर, अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल।

Ramchandra Saini
Published on: 28 Feb 2026 8:04 PM IST
soldiers arrested in Fatehpur, questions raised over cheating
X

फतेहपुर में 5 सॉल्वर गिरफ्तार, नकल पर फिर उठे सवाल (Photo- Newstrack)

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार के दिन दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 5 सॉल्वर को एक ही परीक्षा केंद्र से सचल दल ने गिरफ्तार किया था।जिनको शनिवार के दिन थरियांव थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही किया है।पकड़े गए 5 सॉल्वर में एक नाबालिग किशोर भी शामिल है।जिले में अबतक कुल 6 सॉल्वर पकड़े गए हैं।

जिला विद्यायल निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार के दिन प्रथम पाली में गणित का पेपर चल रहा था।मुझे गुरुवार से इनपुट मिल रहा था कि कुछ बच्चे हैं जो दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे हैं।जिस पर मेरे निर्देश से सचल दल की टीम ने पंडित दीनदयाल इंटर कालेज दानियलपुर में छापेमारी किया तो 5 बच्चे दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े गए।

पकड़े गए लड़को में एक रवि 18 वर्ष ओपी यादव इंटर कॉलेज में पड़ने वाले आसिफ की जगह पेपर दे रहा था।मेवाराम विद्या ज्ञान इंटर कालेज के छात्र अफजल की जगह गणेश 23 वर्ष और शिवकुमार की जगह लक्ष्मण 20 वर्ष पेपर दे रहा था। दो बच्चे आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर बहरामपुर के छात्र गुलाम वारिश की जगह एक नाबालिग किशोर और सौरभ की जगह प्रदीप 20 वर्ष पेपर दे रहा था।

पकड़े गए बच्चों ने पेपर में बैठने वाले ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव और मनोज कुमार एकारी का नाम बताया है और प्रधानाचार्य का नाम भी बताया है।पकड़े गए लड़कों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बताते चलें किपरीक्षा के पहले दिन ही 18 फरवरी को रामा अग्रहरि बालिका इंटर कालेज में प्रथम पाली में एक युवक को पकड़ा गया था।सॉल्वर गिरोह करीब दो साल पहले से साजिश रच रहा था लेकिन जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को इसको भनक तक नही लगी है।

अब नकल विहीन परीक्षा को लेकर सवाल उठ रहा है।

Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

Next Story