Fatehpur: फतेहपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर साधा निशाना, पंचायत चुनाव पर जोर दिया

Fatehpur News: फतेहपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पंचायत चुनाव समय पर कराने का भरोसा दिया और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विकास और काम के आधार पर वोट मांगने की भाजपा की प्राथमिकता भी रेखांकित की।

Ramchandra Saini
Published on: 9 April 2026 5:18 PM IST
Fatehpur: फतेहपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर साधा निशाना, पंचायत चुनाव पर जोर दिया
X

Fatehpur News

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला मुख्यालय में जिला क्षय रोग परिसर स्थित रेडक्रॉस सोसायटी के नए भवन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कई मुद्दों पर अपनी राय रखी।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि चुनाव में विपक्ष केवल जीत-हार के आधार पर ईवीएम की चर्चा करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव समय पर आयोजित होंगे और प्रदेश सरकार पूरी तैयारी के साथ चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे मामला अदालत में विचाराधीन क्यों न हो।विपक्ष पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा शासन में पार्टी केवल जाति और धर्म के आधार पर वोट मांगती है और विकास के मुद्दों पर ध्यान नहीं देती। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास और काम के आधार पर जनता का विश्वास जीतती है। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा, “चुनाव नजदीक आते ही सपा और कांग्रेस मेढक की तरह फुदकने लगते हैं।”

ब्रजेश पाठक ने केंद्रीय कांग्रेस नेतृत्व पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार की राजनीति अब जनता से कट गई है और नेता विदेश भ्रमण में व्यस्त हैं, जबकि देश और जनता समस्याओं से जूझ रही है।डिप्टी सीएम ने कहा कि सत्ता किसी वसीयत या परिवार के आधार पर नहीं मिलती, बल्कि जनता ही तय करती है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा विकास और काम के मुद्दों के जरिए जनता का विश्वास हासिल करती है, जबकि विपक्ष केवल जातिगत और धार्मिक आधार पर गठजोड़ बनाकर चुनाव जीतने का प्रयास करता है।इस अवसर पर मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी नागरिकों को नई योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों की जानकारी दी। उद्घाटन समारोह में स्थानीय प्रशासन और नागरिकों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

Next Story