Fatehpur News: मजदूरों के दमन के खिलाफ फतेहपुर में गरजी समाजवादी मजदूर सभा, राज्यपाल को सौंपा ज्ञाप

Fatehpur News : फतेहपुर में समाजवादी मजदूर सभा ने नोएडा में मजदूरों के दमन के खिलाफ प्रदर्शन कर राज्यपाल को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

Ramchandra Saini
Published on: 22 April 2026 2:30 PM IST
Fatehpur News: मजदूरों के दमन के खिलाफ फतेहपुर में गरजी समाजवादी मजदूर सभा, राज्यपाल को सौंपा ज्ञाप
X

Fatehpur News : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में समाजवादी मजदूर सभा ने नोएडा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में मजदूरों के मौलिक अधिकारों के हनन और उनके खिलाफ हो रही दमनकारी कार्यवाही को लेकर मोर्चा खोल दिया है।बुधवार को समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट संदीप कुमार श्रीमाली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

ज्ञापन में मुख्य रूप से नोएडा में चल रहे श्रमिक आंदोलन का उल्लेख करते हुए सरकार से मजदूरों पर की जा रही 'रासुका'जैसी कठोर दण्डात्मक कार्यवाही को तत्काल रोकने की मांग की गई।श्रीमाली ने कहा कि महंगाई के इस दौर में मजदूरों का परिवार पालना दूभर हो गया है, ऐसे में सरकार को दमन के बजाय उनके हितों की रक्षा करनी चाहिए।

समाजवादी मजदूर सभा ने ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित मांगें शासन के समक्ष रखी हैं:न्यूनतम वेतन: मजदूरों को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए कम से कम ₹26,000 मासिक मजदूरी की घोषणा की जाए।श्रम कानून: नए श्रम कानूनों को मजदूर विरोधी बताते हुए पुरानी श्रम संहिता को तत्काल प्रभाव से बहाल करने की मांग की गई।

कार्य की स्थितियां:ठेकेदारी प्रथा को पूरी तरह समाप्त कर रोजगार की नियमितता सुनिश्चित की जाए और कार्य के घंटे अधिकतम 8 तय हों।सामाजिक सुरक्षा:मजदूरों के लिए पी.एफ. भ्रष्टाचार पर रोक, सामाजिक सुरक्षा गारंटी और बिजली के स्मार्ट मीटरों के नाम पर हो रही 'लूट'को बंद करने की मांग की गई।ज्ञापन सौंपने के दौरान कार्यकर्ताओं ने 'मुलायम सिंह यादव अमर रहें' और 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' के नारों के साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।इस अवसर पर शिवशरन सिंह,हरिशंकर पासवान,प्रवीन सिंह यादव और संजय अहमद सहित भारी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मजदूरों का शोषण बंद नहीं हुआ,तो समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन को और तेज करेगी।

Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

Next Story