Fatehpur News: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से किशोरी की मौत

Fatehpur News: होली पर चाचा के साथ साढू के घर जा रही 16 वर्षीय भतीजी को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, मौके पर मौत; आरोपी चालक फरार, मुकदमा दर्ज।

Ramchandra Saini
Published on: 28 Feb 2026 5:34 PM IST
Teen killed in speeding truck collision in Fatehpur
X

फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से किशोरी की मौत (Photo- Newstrack)

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है,तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।टक्कर लगते ही बाइक पर बैठी 16 वर्षीय किशोरी की सड़क पर गिर गई और ट्रक का टायर सिर पर चढ़ने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के रहने वाले रामखेलावन निषाद पुत्र छिट्टू 48 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से अपनी भतीजी कुमारी लक्ष्मी देवी पुत्री कल्लू निषाद 16 वर्षीय निवासी भाखूआ चौराहा थाना हुसैनगंज को लेकर भखुआ से हुसैनगंज की तरफ आ रहा था।उसी डलमऊ की तरफ से हुसैनगंज आ रहे एक अज्ञात ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार लक्ष्मी देवी उपरोक्त गंभीर रूप से घायल हो गई और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा रामखेलावन उपरोक्त को हल्की-फुल्की सामान्य चोट हैं मृतिका के शव को सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतिका के चाचा रामखेलावन ने बताया कि वह अपनी भतीजी को लेकर अपने साढू के घर होली पर जा रहे थे तभी पीछे से ट्रक चालक ने टक्कर मार दिया और भाग गया।थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि परिजन के तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के ऊपर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही किया जा रहा है।

आपको बता दें फतेहपुर से हुसैनगंज होते हुए डलमऊ जाने के लिए इस मार्ग पर मोरम गिट्टी लादकर चलने वाले अधिकांश चालकों में नव युवक भारी वाहनों को चला रहे हैं जिस कारण प्रतिदिन सड़क हादसे में मौत हो रही है।

Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

Next Story