Firozabad News: अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा, मंत्री ने दिया शिक्षा पर जोर

Firozabad News: फिरोजाबाद-शिकोहाबाद में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। नारायण डिग्री कॉलेज ग्राउंड से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें झांकियां और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Brajesh Rathore
Published on: 25 May 2026 8:07 PM IST
Firozabad News: अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा, मंत्री ने दिया शिक्षा पर जोर
X

Firozabad News

Firozabad News: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर नारायण डिग्री कॉलेज के ग्राउंड पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके बाद दोनों बाजारों से होकर जयंती शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री रहे। उन्होंने समाज के लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिस कौम की पीढ़ी पढ़ी-लिखी होती है, वही प्रदेश और देश में अधिकारी बनकर अपने समाज का उत्थान करती है।स्वतंत्र प्रभार मंत्री अजीत पाल सिंह ने जयंती शोभायात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री अजीत पाल, टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर, केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल के पुत्र डॉ. पार्थ बघेल और कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए मंत्री अजीत पाल ने समाज के लोगों से शिक्षा पर विशेष जोर देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप रोटी कम खा लें, ब्रांडेड कपड़े न पहनें, पक्का घर न बनाएं, लेकिन अपने बच्चों को अच्छी और उच्च शिक्षा अवश्य दें। उन्होंने यह भी कहा कि सभी समाजों से कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी निकल रहे हैं, लेकिन हमारे समाज में यह संख्या अभी कम है।मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर, जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा बिजली समस्या उठाने की बात थी, मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोई बड़ी समस्या नहीं है, वे ऐसे ही सवाल उठाते रहते हैं। वहीं, लालू यादव के बेटे तेजप्रताप के बयान पर कि योगी तीसरी बार मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उन्होंने कहा कि यह तो सभी जानते हैं कि योगी जी तीसरी बार भी मुख्यमंत्री बन रहे हैं।किसानों को बिजली न मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दस घंटे बिजली दी जा रही है।

शोभायात्रा शाम छह बजे नारायण इंटर कॉलेज के ग्राउंड से प्रारंभ हुई और दोनों बाजारों से होकर नारायण कॉलेज पर समाप्त हुई। मार्ग में शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में लगभग एक दर्जन झांकियां शामिल रहीं। इस अवसर पर लोगों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को शरबत और ठंडाई पिलाकर स्वागत किया।इस अवसर पर अहिल्याबाई होल्कर समिति के पदाधिकारी, समाज के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिनमें बॉबी बघेल, विक्रम सिंह बघेल, रामनरेश बघेल, अनिल बघेल, नीता धनगर, दीपक बघेल, लखपति सिंह बघेल, अवधेश बघेल सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Brajesh Rathore
ABOUT THE AUTHOR

Brajesh Rathore

Next Story