Firozabad: फ़िरोज़ाबाद में भाजपा पार्षद ऊषा शंखवार का अनोखा विरोध, नगर निगम परिसर में कराया मुंडन

Firozabad News: फ़िरोज़ाबाद नगर निगम में वार्ड 6 की भाजपा पार्षद ऊषा शंखवार ने विकास कार्य न होने के विरोध में नगर निगम परिसर में मुंडन कराकर प्रदर्शन किया। पार्षद ने प्रशासन पर उपेक्षा और विकास कार्यों में बाधा डालने के आरोप लगाए हैं।

Brajesh Rathore
Published on: 19 May 2026 4:09 PM IST
Firozabad: फ़िरोज़ाबाद में भाजपा पार्षद ऊषा शंखवार का अनोखा विरोध, नगर निगम परिसर में कराया मुंडन
X

Firozabad News

Firozabad News: फ़िरोज़ाबाद नगर निगम में उस समय हड़कंप मच गया, जब वार्ड नंबर 6 की पार्षद ऊषा शंखवार ने नगर निगम परिसर में ही अपना मुंडन करा लिया। पार्षद का आरोप है कि उनके वार्ड में लंबे समय से विकास कार्य ठप पड़े हैं और कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही। विरोध के इस अनोखे तरीके ने नगर निगम की कार्यप्रणाली और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

फ़िरोज़ाबाद नगर निगम परिसर उस समय चर्चा का केंद्र बन गया, जब वार्ड 6 की भाजपा पार्षद ऊषा शंखवार ने सार्वजनिक रूप से मुंडन कराकर अपना विरोध जताया। पार्षद का कहना है कि उनके वार्ड की सड़कें, नालियां और अन्य बुनियादी समस्याएं लंबे समय से जस की तस बनी हुई हैं, लेकिन नगर निगम प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।ऊषा शंखवार ने आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बावजूद विकास कार्य शुरू नहीं कराए गए। उन्होंने कहा कि जनता लगातार उनसे जवाब मांग रही है, जबकि उनकी स्वयं की बात प्रशासन में नहीं सुनी जा रही।विरोध के दौरान पार्षद ने महापौर कामिनी राठौर के पति सुरेंद्र राठौर पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि वार्ड के विकास कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप किया जा रहा है, जिसकी वजह से योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।

वहीं, नगर आयुक्त प्रशांत नगर ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्षद से हाल ही में वार्ता हुई थी और उनके वार्ड में कई विकास कार्य कराए जा चुके हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बाकी बचे कार्य भी जल्द पूरे करा दिए जाएंगे।नगर निगम परिसर में हुए इस अनोखे विरोध की चर्चा पूरे शहर में हो रही है। कोई इसे जनता की आवाज उठाने का साहसी कदम बता रहा है, तो कोई इसे नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय की कमी का परिणाम मान रहा है। फिलहाल, यह मामला शहर की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।

Brajesh Rathore
ABOUT THE AUTHOR

Brajesh Rathore

Next Story