Firozabad News: नीलांश ने CBSE में 99.2% अंक हासिल किए, NEET कर डॉक्टर बनने का सपना

Firozabad News: फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में नीलांश ने CBSE बोर्ड में 99.2% अंक प्राप्त किए। अब वह NEET की तैयारी कर डॉक्टर बनकर देश सेवा करना चाहता है।

Brijesh Singh
Published on: 13 May 2026 6:31 PM IST
Firozabad News
X

Firozabad News(Photo-Social Media)

Firozabad News: द एशियन स्कूल के छात्र नीलांश ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के बाद नीलांश का लक्ष्य अब नीट की तैयारी कर डॉक्टर बनकर देश सेवा करना है। उनका कहना है कि वह एक अच्छे सर्जन बनना चाहते हैं। एटा रोड स्थित ग्रीन पार्क निवासी नीलांश के माता-पिता दोनों सरकारी शिक्षक हैं। परिवार में शिक्षा का माहौल होने के कारण उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यह सफलता हासिल की। नीलांश का कहना है कि उन्होंने ध्यान केंद्रित करके नियमित रूप से पढ़ाई की, जिसका परिणाम आज सामने है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय के प्रधानाचार्य को दिया है।

नीलांश के पिता शैलेन्द्र प्रताप सिंह जसराना के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं, जबकि उनकी मां आशा राठौर मक्खनपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में शिक्षिका हैं। उनका छोटा भाई रुद्रांश कक्षा पांच में अध्ययनरत है। नीलांश ने बताया कि उन्हें गाना गाना, पुस्तकें पढ़ना, क्रिकेट और बैडमिंटन खेलना पसंद है। राजनीति में उनकी रुचि शशि थरूर को लेकर है, जबकि फिल्मों में उनकी विशेष रुचि नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य नीट परीक्षा पास कर एक कुशल सर्जन बनना और देश की सेवा करना है। इसके लिए उन्होंने अभी से पूरी मेहनत और तैयारी शुरू कर दी है।

Brijesh Singh
ABOUT THE AUTHOR

Brijesh Singh

Next Story