Firozabad News: शिकोहाबाद में नहर में नहाते समय छात्र की डूबकर मौत, भाई के सामने हुआ दर्दनाक हादसा

Firozabad News: शिकोहाबाद में परीक्षा देने के बाद नहर (बंबा) में नहाते समय 19 वर्षीय बीएससी छात्र अमन कश्यप की डूबने से मौत हो गई। भाई के सामने हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।

Brajesh Rathore
Published on: 19 May 2026 6:17 PM IST
Firozabad News: शिकोहाबाद में नहर में नहाते समय छात्र की डूबकर मौत, भाई के सामने हुआ दर्दनाक हादसा
X

Firozabad News

Firozabad News: शिकोहाबाद में एक दर्दनाक हादसे में नहर (बंबा) में नहाते समय एक 19 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब छात्र अपने दोस्तों के साथ परीक्षा देने के बाद नहाने गया था।जानकारी के अनुसार, थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला सत्यनगर निवासी अमन कश्यप (19), पुत्र चंद्रपाल कश्यप, एफएस विश्वविद्यालय में बीएससी का छात्र था।

मंगलवार को वह परीक्षा देने के बाद करीब तीन बजे अपने दोस्तों के साथ छीछामई पुल के पास बंबा में नहाने पहुंचा था।इसी दौरान उसका छोटा भाई मोहित भी मौके पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद अमन अचानक पानी में डूब गया और भाई मोहित ने उसे देख शोर मचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से छात्र को बाहर निकाला।उसे तत्काल फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे रोते-बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Brajesh Rathore
ABOUT THE AUTHOR

Brajesh Rathore

Next Story