TRENDING TAGS :
Ghazipur Encounter: गहमर तिहरे हत्याकांड: मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
गाजीपुर के गहमर तिहरे हत्याकांड में शामिल एक आरोपी ओम सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, पैर में गोली लगने से घायल आरोपी का इलाज जारी है।
Ghazipur News (Image Social Media)
गहमर तिहरे हत्याकांड के आरोपियों में एक को पुलिस ने पकड़ा पैर में लगी गोली
रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर । गाजीपुर जनपद के गहमर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गहमर गांव में बिते दिनों हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपियों में से गहमर पुलिस ने एक आरोपी मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त ओम सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है । बताया जा रहा है की पुलिस जब ओम सिंह को मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंची तो पुलिस पार्टी पर हत्याकांड के आरोपी ओम सिंह फायर कर दिया। हालांकि पुलिस ने जबाबी कार्रवाई कर अभियुक्त ओम सिंह के पैर में गोली मार पकड़ अस्पताल भेजा जहां उसका इलाज चल रहा है ।
दबिश दे रही थी पुलिस तभी मिली सूचना
वर्तमान कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया की पुलिस टीम हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने हेतु दबिश दे रही थी । तभी मुखबिर से सूचना मिली की गहमर हत्याकांड का एक आरोपी क्षेत्र में मौजूद हैं । सूचना मिलते ही हमारी एक टीम अभियुक्त को गिरफ्तार करने मुखबिर द्वारा बताए गए उक्त स्थान पहुंची तो सामने से आ रहे एक व्यक्ति ने दिखाई दिया जब उसे रोका गया तो वो तुरंत हमारी टीम पर फायर करना शुरू कर दिया जबाब में हमारी टीम द्वारा भी फायर किया गया जिसमें उसके पैर में एक गोली जा लगी उसे तुरंत हास्पिटलाईज किया गया जहां उसका इलाज चल रहा है । इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज रजा ने बताया की पकड़ा गया अभियुक्त ओम सिंह गहमर तिहरे हत्याकांड में शामिल था । बताया जा रहा है कि हत्या की वजह पुरानी रंजिश और आपसी विवाद थी, जो धीरे-धीरे खूनी संघर्ष में बदल गई। पुलिस ने बताया की बाकी आरोपियों की पहचान भी पुलिस कर ली है । जिनकी तलाश की जा रही है जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस की हिरासत में होंगे।
वर्तमान कोतवाल व पुर्व कोतवाल पर हो चुका है कार्रवाई
बिते दिनों गहमर में हुए तिहरे हत्याकांड के सुबह घटना स्थल पहुंचे डीआईजी वैभव कृष्ण व पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज रजा पहुंचे थे । जहां घटना की बारीकी से जानकारी ली उसी दिन शाम होते-होते पुलिस अधीक्षक ने तत्कालीन कोतवाल रहे शैलेष मिश्र जो की वर्तमान में सैदपुर की कमान संभाल रहे थे । व हत्याकांड के समय कोतवाल रहे दिनदयाल उपाध्याय के उपर कार्रवाई करते हुए लाईन हाजिर व शैलेष मिश्र को सस्पेंड कर दिया। उसी दिन मोहम्मदाबाद कोतवाल प्रमोद सिंह को गहमर में तैनात किया। प्रमोद सिंह ने जैसे ही गहमर की कमान संभाली तो अगले दिन हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को एनकाउंटर कर गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं बताया जा रहा है की शैलेष मिश्र कमान संभालने के दौरान विवाद हुआ था । उस समय शैलेष मिश्र ने कोई उचित कदम नहीं उठाया था । वहीं दिन दयाल उपाध्याय भी पुर्व में हुई घटनाओं को गंभीरता से नहीं लिया था । जो आगे चलकर खुनी संघर्ष में बदल गया ।


