Ghazipur News: होली विवाद की चिंगारी बनी हत्या का कारण, वृद्ध को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Ghazipur News: गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के चाड़ीपुर गांव में होली के दिन हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रविवार को हुए झगड़े में गोली लगने से आश मुहम्मद की मौत, गांव में तनाव के बाद पुलिस बल तैनात।

Rajnish Mishra
Published on: 8 March 2026 4:06 PM IST
Holi controversy sparks murder, elderly man shot dead
X

 होली विवाद की चिंगारी बनी हत्या का कारण, वृद्ध को गोली मारकर उतारा मौत के घाट (Photo- Social Media)

Ghazipur News: गाजीपुर जनपद के करंडा थाने क्षेत्र चाड़ीपुर गांव में गोली मारकर एक वृद्ध व्यक्ति आश मुहम्मद की हत्या कर दी गई । इस घटना की सूचना मिलते ही करंडा व रामपुर मांझा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई । वहीं। गांव में दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया। हालांकि पुलिस बल मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला।

होली के दिन हुआ था विवाद

बता दें की होली के दिन करंडा थाने क्षेत्र के चाड़ीपुर गांव निवासी गुड्डू पंडित व इसी गांव निवासी आशमुहम्मद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया । हालांकि उस दिन गांव वालों ने दोनों के बीच बढ़ते तनाव को बातचीत के जरिए से हल करा दिया। तब दोनों पक्ष अपने अपने घर चले गए और बड़ा विवाद होने से बच गया ।

लेकिन दोनों पक्षों के दिल में बदले की आग सुलग रही थी । बताया जा रहा है की उसी दिन के झगडे को लेकर रविवार को आश मुहम्मद अपने साथियों को लेकर गुड्डू पंडित के दरवाजे पर चढ़ाई कर गाली-गलौज करने लगा ।

इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा तभी एक पक्ष की तरफ से लाइसेंसी हथियार से फायर कर दिया गया । जो आश मुहम्मद के सिने में जा लगी तभी वहां मौजूद लोग आनन फानन में बुरी तरह से घायल आश मुहम्मद को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गये जहां डाक्टरों की टीम ने निरीक्षण कर घायल आश मुहम्मद को मृत घोषित कर दिया।

उधर मृतक के परिजनों के तरफ से ये भी बताया जा रहा है की आश मुहम्मद खेत से वापस घर लौट रहे थे । तभी आरोपियों द्वारा घेर कर उनके उपर गोली मारी गई है । इस घटना के तुरंत गांव में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही दोषियों के खिलाफ उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, ऐसा क्षेत्राधिकारी सदर ने मिडिया को बताया।

Rajnish Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Rajnish Mishra

Next Story