TRENDING TAGS :
Ghazipur News: उधार विवाद में युवक की हत्या, भाई-बहन गिरफ्तार
Ghazipur News: गाजीपुर में ढाई लाख रुपये के लेन-देन को लेकर रची गई साजिश, गला दबाकर हत्या के बाद शव गंगा में फेंका, पुलिस जांच में चार दिन बाद हुआ सनसनीखेज खुलासा।
उधार विवाद में युवक की हत्या, भाई-बहन गिरफ्तार (Photo- Newstrack)
Ghazipur News: गाजीपुर जनपद की कोतवाली पुलिस ने 9 फरवरी को हुए मनोहर सिंह यादव के हत्या से पर्दा उठाते हुए दो आरोपियों भाई बहन को गिरफ्तार कर मिडिया के सामने पेश करते हुए बताया की सुहवल निवासी दीपा सिंह व उसका सगा भाई परिक्षित सिंह ने ही मनोहर यादव की हत्या की थी ।
आरोपी भाई परिक्षित सिंह ने मिडिया के सामने जुर्म कबूल करतें हुए बताया की मेरी बहन दीपा सिंह व मनोहर कालेज के समय से ही मित्र व सहपाठी था वर्तमान में मेरी बहन दीपा मऊ में एक बैंक में कार्यरत हैं । परिक्षित ने बताया की करीब एक साल पहले मनोहर मेरी बहन से करीब ढ़ाई लाख रुपये उधार लिया था । जब मेरी बहन दीपा मनोहर से पैसे की मांग करती तो मनोहर बदनाम करने की धमकी देता था ।
दोनों के बीच ढ़ाई लाख रुपए को लेकर विवाद हो रहा था । इसी दौरान मेरी बहन मनोहर रौंजा तिराहे पर मिलने के लिए बुलाया इसी दौरान मनोहर को लेकर दीपा सुहवल गंगा के तरफ लेकर चली आई जहां मैं पहले से ही मौजूद था । आरोपियों ने बताया की गंगा नदी पुल के नीचे मनोहर से पैसे मांगा गया तब मनोहर ने पैसे देने से साफ मना कर दिया व विवाद करने लगा तभी हम दोनों ने मनोहर का गला दबाकर हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंक दिया ।
सबूत मिटाने को हेलमेट मोबाइल नदी में फेंका
आरोपियों परिक्षित व दीपा ने बताया की जब मनोहर को गंगा नदी में फेंका तो इसके कुछ सबुत जिसमें मोटरसाइकिल का नम्बर प्लेट हेलमेट चाभी व मोबाइल को भी हम लोगों ने गंगा में फेंक दिया ताकि मनोहर एक रहस्य बन कर रह जाये व उसका कोई पता ना चल सके ।
बता दें की मनोहर यादव के पिता धर्मदेव यादव ने 11 फरवरी को कोतवाली में अपने बेटे मनोहर के 9 फरवरी से गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी । जब पुलिस ने जांच आरंभ की तो सारा मामला परत दर परत खुलत गया तब पुलिस ने गोताखोर की मदद से गंगा नदी में शव को बरामद किया।


