Hamirpur News : हमीरपुर यमुना हादसा: 20 घंटे बाद एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने 6 शव बरामद किए

Hamirpur News : हमीरपुर यमुना नदी हादसे में 20 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने 6 शव बरामद किए।

Ravindra Singh
Published on: 7 May 2026 10:18 PM IST
Hamirpur News : हमीरपुर यमुना हादसा: 20 घंटे बाद एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने 6 शव बरामद किए
X

Hamirpur Yamuna River Tragedy

Hamirpur News: जनपद हमीरपुर के थाना कुरारा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुतुबपुर मजरा भौली में दिनांक 06.05.2026 को यमुना नदी में 09 व्यक्तियों के डूबने की सूचना प्राप्त होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, क्षेत्राधिकारी सदर एवं थाना कुरारा पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना देर किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।

बचाव अभियान में कई टीमें जुटीं

घटना स्थल पर एसडीआरएफ टीम, फ्लड पीएसी और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। तेज और समन्वित प्रयासों के चलते डूबे हुए 03 व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरारा भेजा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।

20 घंटे चला लगातार सर्च ऑपरेशन

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फ्लड पीएसी की संयुक्त टीमों ने लगातार 20 घंटे तक बिना रुके सर्च अभियान चलाया। अथक प्रयासों के बाद दिनांक 07.05.2026 को सभी लापता 06 व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए।

बरामद किए गए शवों की पहचान

सर्च ऑपरेशन के दौरान जिन 06 लोगों के शव बरामद हुए उनकी पहचान इस प्रकार हुई।

ब्रजरानी पत्नी पप्पू निषाद उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम मनकी थाना कुरारा

अर्चना पुत्री सर्वेश उम्र करीब 14 वर्ष निवासी थाना घाटमपुररानी पुत्री बच्चन उम्र करीब 09 वर्ष

आकांक्षा पुत्री रामहित उम्र करीब 09 वर्ष

लव्यांश पुत्र पप्पू उम्र करीब 05 वर्ष निवासी ग्राम मनकी

गोरे उर्फ आदित्य पुत्र महेश उम्र करीब 05 वर्ष निवासी घाटमपुर कानपुर नगर

पंचायतनामा और आगे की कार्यवाही

सभी शवों का पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। घटना के संबंध में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही भी प्रचलित है।

अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर का बयान

प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर द्वारा जानकारी दी गई कि घटना की सूचना मिलते ही सभी विभागों ने समन्वय के साथ तेजी से कार्य किया और 20 घंटे के कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन में लापता सभी लोगों की तलाश पूरी की गई।

Ravindra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Ravindra Singh

Next Story