Hamirpur Accident: हाईवे हादसे में 5 की मौत, बागेश्वर धाम से कानपुर लौट रहे थे दो परिवार

Hamirpur Accident:हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर दर्दनाक हादसे में कानपुर लौट रहे एक ही परिवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

Ravindra Singh
Published on: 17 May 2026 3:33 PM IST (Updated on: 17 May 2026 3:37 PM IST)
Hamirpur Accident News (Social Media)
X

Hamirpur Accident News (Social Media)

Hamirpur: नेशनल हाईवे 34 पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसे से यहां हड़कम्प मच गया है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी कार से कानपुर वापस जा रहे थे। इनमें एक ही परिवार के दो दंपति सहित 5 लोग शामिल थे। संभावना जतायी जा रही है कि हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना या असावधानी से ओवरटेक करना रहा। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मौदहा इलाके के छिरका-मवइया गांव के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक कार सवार लोग बागेश्वर धाम से कानपुर वापस जा रहे थे.पुलिस की शुरुआती जांच में सड़क हादसे की वजह ड्राइवर को नींद आना या कार ओवरटेक करना बताया जा रहा है। सभी मरने वाले कानपुर के बताए जा रहे हैं जबकि ड्राइवर लखनऊ का बताया गया है।

बताया जा रहा है कि कार और ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवार लोग उसमें फंस गए। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव के पास हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।


Ravindra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Ravindra Singh

Next Story