Hamirpur News: नेयवेली पावर प्लांट में हुआ हादसा, 1 मजदूर की मौत, 3 मजदूर घायल

Hamirpur News: हमीरपुर में नेयवेली पावर प्लांट में बड़ा हादसा, सपोर्टर टूटने से मजदूर की मौत, तीन घायल, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया

Ravindra Singh
Published on: 6 Oct 2025 2:56 PM IST
Hamirpur News: नेयवेली पावर प्लांट में हुआ हादसा, 1 मजदूर की मौत, 3 मजदूर घायल
X

नेयवेली पावर प्लांट में हुआ हादसा  (photo: social media )

Hamirpur News: हमीरपुर शहर से जुड़े कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के नेयवेली पावर प्लांट में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां प्लांट के वैगन डिंपलर में काम करने के दौरान सपोर्टर टूट जाने से एक मजदूर के ऊपर सिलेंडर व जैक गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं अन्य तीन मजदूर घायल हो गए। सभी को हमीरपुर के जिला अस्पताल लाया गया, जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मृतक फतेहपुर जनपद का रहने वाला था।

बता दें कि पूरा मामला हमीरपुर शहर से जुड़े कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के नेयवेली पावर प्लांट का है, जहां फतेहपुर जिले के सुलतानगढ़ गांव का रहने वाला नंदकिशोर नाम का मजदूर वैगन डिंपलर में अपने तीन अन्य साथियों के साथ काम कर रहा था। तभी अचानक एक सपोर्टर टूट जाने से लोहे का जैक व सिलेंडर इन मजदूरों के ऊपर गिर गया। शोर-शराबा सुनकर प्लांट में मौजूद अन्य मजदूर और कर्मचारियों ने देखा तो सभी को हमीरपुर जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने नंदकिशोर को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य तीनों घायल मजदूरों का उपचार किया जा रहा है।

तीन मजदूर घायल हुए, जिनका इलाज किया जा रहा

एक घायल मजदूर शिवचंद्र ने बताया कि हम चार लोग प्लांट के वैगन डिंपलर में काम कर रहे थे, तभी अचानक सपोर्टर टूट गया जिससे नंदकिशोर की मौत हो गई, और मैं तथा अन्य दो मजदूर घायल हो गए। वहीं, घटना के संबंध में जानकारी देते हुए हमीरपुर जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. ए.के. सिंह ने बताया कि पावर प्लांट नेयवेली में आज हादसा हुआ है, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य मजदूर घायल हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Ravindra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Ravindra Singh

Next Story