Hathras News: हाथरस में बेकाबू ऑटो पलटा, एक की मौत, आठ घायल

Hathras News: चंदपा क्षेत्र के केवलगढ़ी के पास ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, ऑटो खाई में पलटा। एक अज्ञात की मौत, आठ घायल, कई की हालत गंभीर।

G Singh
Published on: 30 March 2026 7:26 PM IST
Uncontrolled auto overturns, one killed, eight injured in Hathras
X

हाथरस में बेकाबू ऑटो पलटा, एक की मौत, आठ घायल (Photo- Social Media)

Hathras News: हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ रोड गांव केवलगढी के निकट अनियंत्रित होकर एक आॅटो पलट गया। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मौके पर भीड लग गई। यहां पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर एक घायल अधेड को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

सोमवार की शाम को एक आॅटो सवारियां लेकर हाथरस से सादाबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान काॅतवाली चंदपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ हाइवे पर गांव केवलगढी के निकट आॅटो वाहन को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया।अचानक से अनियंत्रित हो गया और रोड किराने खडडे में पलट गया। जिससे आॅटो सवार महिला, पुरुष व बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड लग गई।

हादसे की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने आॅटो में फंसे सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला और फिर उनको आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर 50 वर्षीय एक अज्ञात घायल को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस अज्ञात की शिनाख्त करने में जुटी है। वहीं घायलों में आगरा के सिंकदरा क्षेत्र के गधापाडा निवासी गोलो पत्नी बादल, तीन वर्षीय नताशा पुत्री बादल, बोदला आगरा निवासी पिंकी पत्नी हेमंत व उनका ढाई साल का बेटा हरवंश, दलवीर पुत्र लक्ष्मी नारायन निवासी परसौरा सहपऊ, सावित्री पत्नी पप्पू निवासी नाई का नगला हाथरस के नाम शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलने पर घायलों के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। गंभीर रुप से घायल होने वालों को आगरा रेफ कर दिया गया।

G Singh
ABOUT THE AUTHOR

G Singh

Next Story