Hathras News: हाथरस में कार-बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Hathras News: हाथरस के जयपुर-बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया।

G Singh
Published on: 6 April 2026 4:15 PM IST
Hathras News: हाथरस में कार-बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल
X

Hathras News

Hathras News: कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में जयपुर-बरेली हाईवे पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव नगला बिसैया निवासी 23 वर्षीय मोहित पुत्र टीकम सिंह अपने 20 वर्षीय भांजे लकी पुत्र कालू, निवासी कलाई थाना हरदुआगंज (अलीगढ़), के साथ बाइक से हाथरस शहर से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही दोनों जयपुर-बरेली हाईवे पर गांव के पास सड़क पार करने लगे, तभी मथुरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। एक घायल को परिजन निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर गए, जबकि दूसरे को 108 एंबुलेंस की मदद से अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया।जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही जिला अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। चिकित्सकों के अनुसार दोनों युवकों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

G Singh
ABOUT THE AUTHOR

G Singh

Next Story