Hathras News: हाथरस के चंदपा थाने के शौचालय में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस हिरासत में मौत

Hathras News : हाथरस के चंदपा थाने में पुलिस हिरासत में युवक ने शौचालय में लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत, थाना प्रभारी निलंबित

G Singh
Published on: 24 April 2026 10:24 AM IST
Hathras News: हाथरस के चंदपा थाने के शौचालय में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस हिरासत में मौत
X

Hathras Custody Death

Hathras News : कोतवाली चंदपा थाने के शौचालय में पुलिस हिरासत में युवक ने फांसी लगा ली, इस बात की जानकारी होने पर थाने में हडकंप मच गया। पुलिस ने युवक को किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे अचेत हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, यहां पर डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इधर एसपी ने इस मामले में थाना प्रभारी सहित ड्यूटी आरक्षी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। दोनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

आरोप है कि कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को गाजियाबाद के लोनी निवासी 30 वर्षीय चंद्रपाल पुत्र भोलाशंकर बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस मामले में किशोरी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि किशोरी व युवक सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में आए थे। पुलिस गुरुवार को दोनों को गाजियाबाद से बरामद करके थाने ले आई। किशोरी को वन स्टाॅप सेंटर भेजा गया और युवक को थाने में रखा गया।

पुलिस की मानें तोयुवक ने शौचालय जाने को कहा, जिस पर उसे थाने में तैनात पुलिसकर्मी शौचालय तक ले गए। करीब 15 मिनट तक वह शौचालय से बाहर नहीं आया, तो पुलिसकर्मियों को शक हुआ, अंदर देखने पर युवक शौचालय के रोशनदान की ग्रिल से अपने अंगोछे से फांसी का फंदा बनाकर लटका हुआ था। यह देख थाने में हड़कंप मच गया। युवक को तुरंत ही जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस बात की सूचना पुलिस ने युवक के परिजनों को दे दी। एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा ने इस मामले में थाना प्रभारी श्यामसिंह व ड्यूटी आरक्षी लाखन सिंह को निलम्बित करते हुए दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना चन्दपा क्षेत्र की एक नाबालिक युवती को युवक चंद्रपाल द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध मे थाना चन्दपा पर किशोरी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस द्वारा अपहर्ता व युवक को बरामद किया गया। किशोरी को वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया था और युवक को चंदपा थाने पर रोका गया था। युवक ने शौचालय में फांसी लगा ली, उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। इस प्रकरण में थाना प्रभारी व ड्यूटी आरक्षी को निलम्बित करते हुए उनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।

G Singh
ABOUT THE AUTHOR

G Singh

Next Story